चीनी शोधकर्ताओं को चमगादड़ों में मिला कोरोना वायरस का नया बैच
नई दिल्ली, 12 जून: कोरोना वायरस कब और कहां से आया, इसका राज अभी भी बरकरार है। जिस वजह से वैज्ञानिक SARS-CoV-2 की जांच कर रहे हैं। इस बीच चीनी शोधकर्ताओं ने दावा किया कि उन्होंने चमगादड़ों में कोरोना वायरस के एक नए बैच की खोज की है, जो आनुवंशिक रूप से कोविड-19 का दूसरा सबसे करीबी हो सकता है। ये शोध दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के एक छोटे से क्षेत्र में शेडोंग विश्वविद्यालय के वेइफेंग शी और उनके सहयोगियों की ओर से किया जा रहा है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि उनके अध्ययन से पता चलता है कि चमगादड़ में कितने कोरोना वायरस होते हैं और कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच जंगल में रहने वाले चमगादड़ों के नमूने इकट्ठे किए, जिसमें लार, मल-मूत्र का स्वैब शामिल है। जर्नल सेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न चमगादड़ प्रजातियों से कुल 24 कोरोना वायरस जीनोम को इकट्ठा किया गया। जिसमें चार SARS-CoV-2 जैसे कोरोना वायरस शामिल हैं।
जर्नल में आगे बताया गया कि एक सैंपल (RpYN06) Horseshoe प्रजाति के चमगादड़ से लिया गया था। ये आनुवंशिक रूप से SARS-CoV-2 वायरस के समान पाया गया, जो वर्तमान महामारी का कारण बन रहा है। हालांकि, स्पाइक प्रोटीन में आनुवंशिक अंतर थे। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि जून 2020 में थाईलैंड से एकत्र किए गए SARS-CoV-2 काफी ज्यादा चमगादड़ों में फैला है। साथ ही अभी तक की जांच से ये ही पता चल रहा कि चमगादड़ ही SARS-CoV-2 की उत्पत्ति का कारण हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications