तो नरेंद्र मोदी की वजह से आ गई पाक और चीन की दोस्ती में दरार!
बीजिंग। पहले से ही मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए उनके सबसे चहेते और करीबी मुल्क चीन की राजधानी बीजिंग से एक बुरी खबर आई।

पाक नहीं जाएंगे लेकिन भारत आएंगे
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने दोस्त नवाज शरीफ को सबसे बड़ा झटका दिया जब उन्होंने यह फैसला किया कि वह पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं जाएंगे।
पाकिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसी माह पाक दौरे पर जाने वाले थे। फिलहाल कोई भी स्पष्ट वजह चीन की ओर से इस दौरे के रद्द होने के पीछे नहीं बताई गई है लेकिन माना जा रहा है कि इस्लामाबाद में हो रहे राजनीतिक आंदोलनों के कारण जिनपिंग ने यह कदम उठाया है।
जहां पाक के लिए इस दौरे का रद्द होना बुरी खबर है तो यह भारत के लिए अच्छी खबर है क्योंकि भारत जिनपिंग की इस यात्रा के खिलाफ था।शी पहले पाकिस्तान जाने वाले थे, वहां से श्रीलंका और फिर भारत। लेकिन पाकिस्तान दौरा रद्द हो जाने से वह अब श्रीलंका के बाद भारत आएंगे।
शी भारत के साथ भी ठोस संबंध बनाना चाहते हैं और कई बड़ी योजनाओं में सहयोग करना चाहते हैं। वह 17 से 19 सितंबर तक भारत में रहेंगे।
मोदी की वजह से कैसिंल हुई ट्रिप
भारत को यह गवारा नहीं था कि चीन के राष्ट्रपति पाकिस्तान जाएं और भारत भी आएं। भारत उनकी दोनों देशों की यात्रा एक साथ करने के खिलाफ है।
भारत को यह भी मंजूर नहीं है कि चीन पाक अधिकृत कश्मीर में सड़क वगैरह बनाए। बताया जाता है कि शी पाकिस्तान के साथ कई समझौते करने वाले हैं जिनमें पाकिस्तान-चीन रेलवे मार्ग भी है।
वहीं विशेषज्ञ इस बात से भी इंकार नहीं कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी का जापान दौरा भी चीन के राष्ट्रपति के दौरे के कैंसिल होने की बड़ी वजह बना है।
मोदी पिछले दिनों जापान से वापस आए हैं और चीन को यह नागवार गुजर रहा है भारत और जापान के बीच नजदीकियां उसे नजरअंदाज करके बढ़ें। इसलिए भी हो सकता है कि जिनपिंग ने पाक की जगह भारत दौरे को तरजीह दी है।












Click it and Unblock the Notifications