अमेरिका में चीन का पुलिस स्टेशन, एफ़बीआई की नींद उड़ी

क्रिस्टोफ़र व्रे
Getty Images
क्रिस्टोफ़र व्रे

अमेरिकी जाँच एजेंसी एफ़बीआई ने देश के भीतर चीन से जुड़े पुलिस स्टेशन होने की ख़बरों पर चिंता जताई है.

सितंबर में एनजीओ सेफ़गार्ड डिफ़ेडर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन ने दुनिया भर में अवैध थाने खोल रखे हैं. और ऐसे थाने न्यूयॉर्क में भी मौजूद हैं.

एफ़बीआई के निदेशक क्रिस्टोफ़र व्रे ने अमेरिकी सीनेट कमेटी को बताया है कि एजेंसी इन रिपोर्टों पर नज़र बनाए हुए है.

एफ़बीआई निदेशक ने कहा है, “हमें इन थानों के बारे में जानकारी है. निजी तौर पर चीन का हमारे देश के भीतर और न्यूयॉर्क जैसी जगह पर थाने खोलना बेहद आपत्तिजनक है. बिना किसी सूचना के ऐसा करना तो बिल्कुल ही सही नहीं है.”

उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ़ अमेरिकी सार्वभौमिकता का उल्लंघन हो रहा है बल्कि ये अमेरिकी न्यायिक व्यवस्था की भी अनदेखी है.

ये पूछे जाने पर कि क्या ऐसे थाने अमेरिकी क़ानून का उल्लंघन करते हैं, क्रिस्टोफ़र ने कहा, “हम इससे जुड़े सारे क़ानूनी पक्षों को परख रहे हैं.”

वरिष्ठ ख़ुफ़िया अधिकारी व्रे अमेरिका की सीनेट होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी की सुनवाई के दौरान बोल रहे थे.

इस दौरान उनसे कई वरिष्ठ सांसदों ने गंभीर सवाल पूछे हैं.

चीन ने क्यों दी अमेरिका को ख़मियाज़ा भुगतने की धमकी

दुनिया भर में चीन के थाने

क्रिस्टोफ़र व्रे
Getty Images
क्रिस्टोफ़र व्रे

स्पेन में स्थित एनजीओ सेफ़गार्ड डिफ़ेंडर्स के मुताबिक़ चीन के पब्लिक सेफ़्टी ब्यूरो ने विदेशों में पुलिस सर्विस स्टेशन क़ायम किए हैं. ये थाने कई महाद्वीपों पर मौजूद हैं.

इनमें से दो लंदन और ग्लासगो में हैं. उत्तरी अमेरिका में ये थाने टोरंटो और न्यूयॉर्क में हैं.

विदेशों में स्थित इन थानों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकना और विदेशों में बसे चीनी नागरिकों को प्रशासनिक सेवाएँ मुहैया करवाना है.

इन सेवाओं में प्रमुख हैं ड्राइवर लाइसेंस जारी करना.

लेकिन ये थाने महज़ अपराध रोकने और चीनी नागरिकों को सेवाएँ देने के साधन नहीं हैं.

सेफ़गार्ड डिफ़ेंडर्स के मुताबिक, 'ये थाने ख़तरनाक मक़सदों को पूरा करने के लिए बने हैं.’

चीन ने ऐसे थानों के अस्तित्व से साफ़ इनकार किया है.

ताइवान को लेकर बाइडन के किस बयान पर चीन को आया गुस्सा

चीन
Reuters
चीन

आयरलैंड और कनाडा ने उठाए क़दम

एफ़बीआई के निदेशक ने सीनेट कमेटी को बताया है कि उनकी संस्था ने चीन के कई अधिकारियों के ख़िलाफ़ लोगों को प्रताड़ित करने, उनका पीछा करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के केस दर्ज किए हैं.

विदेशों में चीनी सरकारी अधिकारियों के निशाने पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आलोचक रहते हैं.

उन्होंने कहा, “ये एक वास्तविक समस्या है और इस बारे में हम अपने विदेशी पार्टनरों के साथ भी बात कर रहे हैं. क्योंकि ये सिर्फ़ अमेरिका में ही नहीं हो रहा है.”

अक्तूबर में अमेरिका ने सात चीनी नागरिकों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी.

उन पर जासूसी करने और अमेरिका में रह रहे एक चीनी व्यक्ति को प्रताड़ित करने का केस चलाया गया है. चीनी सरकार इस व्यक्ति को वापिस चीन ले जाना चाहती थी.

सेफ़गार्ड डिफ़ेंडर्स की रिपोर्ट के बाद पिछले महीने आयरलैंड की राजधानी डबलिन में ऐसे ही एक थाने को बंद करने के आदेश दिए गए थे.

इसके बाद हाल ही में कनाडा की इंटेलिजेंस एजेंसी ने कहा है कि चीन की ओर से कनाडा की धरती पर अवैध थाने खोले जाने की जाँच हो रही है.

बाइडन ने पाकिस्तान को क्यों बताया दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+