चीन के रक्षा मंत्री की चेतावनी-डोकलाम से सबक सीखे भारत
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच अच्छी खबर आई कि डोकलाम से दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेना को पीछे हटाने का काम शुरू कर दिया है। खबर आई कि डोकलाम में चीन से सड़क निर्माण के काम को भी रोक दिया है, लेकिन अब इसे लेकर चीनी मीडिया कुछ और ही दावा कर रही है।

डोकलाम में सेनाओं के पीछे हटने को लेकर चीन ने अपनी जीत का दावा किया है। चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री की ओर से भारत को सेना हटाने के बाद चेतावनी दी गई और उन्हें डोकलाम विवाद से सबक लेने की सीख दी गई। चीनी मीडिया चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री ने भारत को चेतावनी दी और उसे डोकलाम से सबक लेने को कहा। आपको बता दें कि डोकलाम से दोनों देशों अपनी-अपनी सेना को पीछे हटाने पर राजी हो गए है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि वो इस बात की पुष्टि करती हैं कि डोकलाम में भारतीय सेना अपने क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक सीमा पर अपनी तरफ के इलाके में गश्त जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications