भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन का इस्तेमाल पाक को अलग-थलग करने को किया: चीनी मीडिया
Chinese media says India used BRICS Summit to outmanoeuvre Pakistan in asia.
नई दिल्ली। भारत ने ब्रिक्स के जरिए पाकिस्तान को 'क्षेत्रीय अछूत' बनाने की कोशिश की है। हाल ही गोवा में ब्रिक्स (ब्रजील, रुस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका) देशों के सम्मेलन को भारत ने अपने फायदे के लिए और पाकिस्तान को अलग-थलग करन के लिए इस्तेमाल किया। ऐसा कहना है चीनी माडिया का।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स-बिम्सटेक सम्मेलन पर एक लंबा लेख लिखा गया है। लेख में कहा गया है कि भारत ने इस सम्मेलन के जरिए खुद को मजबूत और पाकिस्तान को 'क्षेत्रीय अछूत' बनाने की कोशिश की है।
अखबार कहता है कि बिम्सटेक सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को ना बुलाकर उसे क्षेत्र में अलग करने की कोशिश की है। लेख के अनुसार, सम्मेलन में भारत ने खुद को न्याय के लिए और आतंक के खिलाफ लड़ने वाला जबकि पाकिस्तान को आतंका का जन्मदाता बताया।
BSNL लाया डबल डाटा आॅफर, दशहरा-मोहर्रम पर खास पेशकश
अखबार कहता है कि भारत ने सम्मेलन के जरिए खुद को एनएसजी की सदस्यता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए मजबूत दावेदार की तरह पेश किया है।
चीनी अखबार लिखता है इस्लामाबाद में होने वाली सार्क समिट के रद्द हो जाने के बाद भारत को गोवा में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के जरिए पाकिस्तान के प्रभाव को कम करने का मौका मिला, जिसका उसने फायदा उठाया।
ब्रिक्स सम्मेलन के साथ हुए 'बिम्सटेक' - यानी 'द बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निल एंड इकोनोमिक कोऑपरेशन' में भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है।
लेख में कहा गया कि गोवा शिखर सम्मेलन के दौरान बिम्सटेक भारत के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सफल दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications