कोल्ड ड्रिंक गटगने वाले हो जाएं सावधान, कोका कोला पीने के बाद लड़के ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

चीन में 22 साल के एक लड़के की डेढ़ लीटर कोका कोला पीने की वजह से मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह का खुलासा कर दिया है।

बीजिंग, सितंबर 24: चीन में 22 साल के एक लड़के की डेढ़ लीटर कोका काला पीने से मौत हो गई है। अब उसकी मौत का खुलासा डॉक्टरों ने कर दिया है। डॉक्टरों में 22 साल के लड़के की मौत के पीछे की जो वजह बताई है, वो ना सिर्फ काफी सनसनीखेज है, बल्कि लोगों के लिए एक चेतावनी भी है। डॉक्टरों ने तमाम जांच करने के बाद कहा है कि सिर्फ 10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका कोला पीने की वजह से लड़के के पेट में गैस का ऐसा गुबार बना, जिसे उसका पेट बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई।

10 मिनट में गटका डेढ़ लीटर कोका कोला

10 मिनट में गटका डेढ़ लीटर कोका कोला

डॉक्टरों ने कहा है कि, महज 10 मिनट में डेढ़ लीटर कोका कोला पीने के बाद उसके पेट में काफी ज्यादा गैस बन गया था और उस गैस ने उसके लीवर को सुखा दिया और गैस की वजह से लड़के के शरीर का ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया और उसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान का खुलासा चीन की मीडिया ने अभी तक नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, कोका कोला पीने के बाद उसके पेट में काफी तेज दर्द शुरू हो गई और उसका पेट काफी फुलने लगा था, लेकिन करीब 6 घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित लड़के ने बीजिंग के चाओयांग अस्पताल के डॉक्टरों को बताया कि उसने गर्मी की वजह से डेढ़ लीटर कोका कोला पी लिया था।

आंत में भर गया था गैस

आंत में भर गया था गैस

डॉक्टरों ने जब पीड़ित लड़के के पेट का सीटी स्कैन जांच किया तो पता चला कि कोका कोला पीने की वजह से लड़के के पेट में गैस का गुबार बन चुका था, जो उसकी आंतों में गैस जमा हो गई, जो दबाव के कारण उसके पोर्टल शिरा में लीक हो गई। पोर्टल शिरा लीवर को शरीर से जोड़ने वाली मुख्य नस होता है। क्लिनिक और रिसर्च इन हेपेटोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर ने कहा कि लीवर के नस में गैस के दाखिल होने के बाद पीड़ित के पेट में काफी नुकसान होने लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि पेट में भारी गैस बनने के बाद उस शख्स के हृदय की गति काफी बढ़ गई थी, उसका ब्लड प्रेशर कम हो गया था और वो काफी तेज सांस ले रहा था।

गैस से आंत को काफी नुकसान

गैस से आंत को काफी नुकसान

सीटी स्कैन में पाया गया कि उसकी आंत की दीवार और उसकी पोर्टल शिरा में न्यूमेटोसिस, गैस की असामान्य उपस्थिति थी। स्कैन से यह भी पता चला कि, उसे हेपेटिक इस्किमिया हुआ था, जिसे 'शॉक लीवर' भी कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक प्रकार की चोट है जो लीवर को कम ऑक्सीजन की आपूर्ति के कारण होती है, जो डॉक्टरों का मानना ​​है कि पोर्टल शिरा में गैस की उपस्थिति की वजह से लीवर तक ऑक्सीजन का पहुंचना बंद हो गया था। लड़के की मौत के बाद रिपोर्ट लिखने वाले प्रमुख डॉक्टर कियांग हे ने कहा कि ''जैसे ही लड़के को अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों की टीम ने उसके पाचन तंत्र में भर चुके गैस को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। उसके हार्ट बीट को सामान्य करने की कोशिश की जा रही थी और उसके पेट के अंगों को खराब होने से बचाने की कोशिश की जा रही थी।

18 घंटे बाद लड़के ने तोड़ा दम

18 घंटे बाद लड़के ने तोड़ा दम

रिपोर्ट लिखने वाले डॉक्टर ने लिखा है कि 12 घंटे बाद जब ब्लड टेस्ट से पता चला कि लड़के का लीवर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका और उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी। इलाज के 18 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, अपने आप में चौंकाने वाले इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरी दुनिया के मेडिकल विभागों में इस रिपोर्ट को लेकर कोलाहल मच गई।

ब्रिटिश विशेषज्ञ ने उठाए सवाल

ब्रिटिश विशेषज्ञ ने उठाए सवाल

ब्रिटिश विशेषज्ञ डॉक्टर ने उसकी मौत की वजह को लेकर बनाई गई रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं और कहा कि डेढ़ लीटर कोका कोला पीने को मौत की वजह बताना गलत है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक बायोकेमिस्ट प्रोफेसर नाथन डेविस ने मेलऑनलाइन को बताया कि, 'डेढ़ लीटर सामान्य शीतल पेय की वजह से किसी की मौत हो जाने की संभावना काफी कम है, मेरा मतलब है आश्चर्यजनक रूप से इसकी संभावना नहीं है''। उन्होंने कहा कि, जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी मौत की असल वजह को जानने के लिए और जानकारियां जुटाने की जरूरत है।

बैक्टीरियल इंन्फेक्शन की संभावना

बैक्टीरियल इंन्फेक्शन की संभावना

ब्रिटिश बायोकेमिस्ट ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि हो सकता है लड़के के पेट में बैक्टीरियल इंन्फेक्शनव हो गया है, जिसती वजह से उसके पेट में गैस का गुबार बन गया हो, लेकिन डॉक्टर कोका कोला को जिम्मेदार बता रहे हों। प्रोफेसर डेविस ने समझाया कि ये बैक्टीरिया गैस के पॉकेट्स बना सकते हैं, जिससे वही दिक्कतें सामने आ सकती हैं, जैसी दिक्कतें चीन के 22 साल के उस लड़के को आई होंगी। उन्होंने कहा, "आमतौर पर इस प्रकार की स्थिति इसलिए होती है क्योंकि आपके पास बैक्टीरिया होते हैं जो सामान्यत: गैस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में निकालते हैं, लेकिन अगर वो गैस छोटी आंत तक पहुंच जाए, तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि, अगर आंत में गैस पहुंच चुका है, तो फिर गैस शरीर के दूसरे हिस्से में लीक हो सकती है, जैसे इस लड़के के लीवर को जोड़ने वाली पोर्टल शिरा तक पहुंच सकती है।

गैस बढ़ाने में सक्षम शीतल पेय

गैस बढ़ाने में सक्षम शीतल पेय

हालांकि, प्रोफेसर डेविस ने ये भी कहा कि यह संभव है कि एक बड़े शीतल पेय का सेवन इस गैस की समस्या को बढ़ा सकता है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा, 'यह संभव है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि बड़ी मात्रा में कार्बोनेटेड पेय पीने से अत्यधिक प्रभाव हो सकता है। लेकिन, उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कोका कोला का इस्तेमाल किया जाता है और लाखों-करोड़ों लोग इसे पीते हैं, लेकिन पहली बार चीन से ऐसी रिपोर्ट आई है। और चीन के रिपोर्ट में जिस तरह की संभावना जताई गई है, अभी तक पूरी दुनिया में करोड़ों कोका कोला पीने वाले लोगों में से कहीं से भी ऐसी रिपोर्ट नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+