कोरोना वायरस रिपोर्ट करने वाली चीनी पत्रकार को हिरासत में यातना, जबरन ट्यूब से दिया जा रहा खाना

नई दिल्ली। वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस की शुरुआती रिपोर्टिंग को लेकर गिरफ्तार की गई महिला चीनी पत्रकार को 24 घंटे निगरानी में रखा जा रहा है। अब खबर आई है कि महिला पत्रकार ने विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है जिसके बाद उसे जबरन ट्यूब के माध्यम से खाना खिलाया जा रहा है।

Jhang Jhan

डेली मेल की खबर के मुताबिक महिला पत्रकार झांग झान 5 साल जेल की सजा काट रही हैं। चीन की पुलिस ने उन्हें मई में तब गिरफ्तार किया था जब उन्होंने वुहान प्रशासन पर कोरोना वायरस को लेकर ठीक तरीके से काम नहीं करने का आरोप अपनी रिपोर्ट में लगाया था। पुलिस ने उन पर लड़ाई और लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया था।

24 घंटे की जा रही निगरानी
झांग के वकील ने बताया कि 37 वर्षीय पूर्व वकील की महामारी की सच्चाई रिपोर्ट करने के लिए तारीफ मिली थी लेकिन अब उसे दिन और रात 24 घंटे निगरानी में रखा जा रहा है। यही नहीं उसे जबरन मुंह और नाक से जबरन ट्यूब के जरिए फोर्स फीडिंग कराई जा रही है।

कोर्ट के जो कागज ऑनलाइन स्रोतों से सामने आए हैं उनके मुताबिक शंघाई के सरकारी अभियोजकों ने झांग के ऊपर झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया था।

कई रिपोर्टर लिए गए हैं हिरासत में
झांग चीन की ऐसी चौथी रिपोर्टर हैं जिन्हें वुहान से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी की रिपोर्ट करने के लिए हिरासत में लिया गया है। इन सभी रिपोर्टर के बारे में हिरासत में लिए जाने के बाद से कोई सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता लगातार चीन सरकार से झांग झान की रिहाई की मांग करते रहे हैं।

डेली मेल को न्यूयॉर्क आधारित मानवाधिकार संगठन ने बताया झांग को उस काम की सजा दी रही है जिसकी दुनिया को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने वुहान से शुरू हुई इस महामारी के बारे में रिपोर्ट दुनिया के सामने दी।

बेल्ट पहनाकर रखा गया
झांग के वकील ने उनसे मुलाकात के बाद मंगलवार को एक चानी वेबसाइट पर उनके बारे में जानकारी दी थी। वकील ने लिखा था कि स्वतंत्र पत्रकार झांग को सिरदर्द, पेटदर्द के साथ ही मुंह और गले में दर्द हो रहा है। वकील के मुताबिक ऐसा उनके साथ फोर्स फीडिंग के चलते भी हो सकता है। उन्हें एक बेल्ट पहनाई गई है जिसके चलते उन्हें सोने में तकलीफ हो रही है। यही नहीं टायलेट जाने में मदद की जरूरत होती है। पोस्ट के मुताबिक वह पूरी तरह से टूट चुकी हैं। उनके लिए हर दिन पीड़ादायक है। वह अपने वकील से मुलाकात के वक्त रोती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+