भारतीय सीमा पर तैनात चीनी सैनिक बीमारी से हैं परेशान, लद्दाख में साजिश रचने वाले टॉप कमांडर की मौत
भारतीय सैनिकों से झड़प के वक्त भारतीय सीमा के पास तैनात चीने के वेस्टर्न कमांड के कमांडर की बीमारी से मौत हो गई है।
बीजिंग, अक्टूबर 08: लद्दाख में भले ही चीन ने हजारों सैनिकों को भारत के पास तैनात कर रखा हो, लेकिन चीन के सैनिकों की लद्दाख में हालत पतली हो रही है। दो महीने पहले खबर आई थी कि, भारतीय सीमा के पास तैनात चीनी सैनिकों को हर महीने बदला जा रहा है, क्योंकि वो लद्दाख के मौसम में अपने आप को नहीं ढाल पा रहे हैं और अब खबर आई थी कि भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले चीन की सेना के टॉप कमांडर की बीमारी से दर्दनाक मौत हो गई है।

टॉप कमांडर की बीमारी से मौत
चीन की सेना पीएलए के टॉप कमांडर जनरल झांग ज़ुडोंग, जो जून 2021 तक चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के वेस्टर्न थिएटर कमांडर थे, उनका निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। जनरल झांग लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के वक्त चीन के पश्चिमी थिएटर कमांड के टॉप कमांडर थे। लेकिन, पिछले साल भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद उन्हें अचानक सीमा से उन्हें हटा दिया गया था, जिसपर कई सवाल खड़े हो गये थे।

शी जिनपिंग ने किया था तैनात
कमांडर जनरल झांग ज़ुडोंग चीन की सेना पीएलए के टॉप कमांडर थे और लद्दाख में भारतीय सीमा के पास उनकी तैनाती खुद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की थी और उन्हें चीनी सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड में कमांडर के तौर पर तैनात किया गया था। चीन का वेस्टर्न थिएटर कमांड उसके शिनजियांग प्रांत और कब्जा किए गये हिस्से तिब्बत में तैनात रहता है। कमांडर जनरल झांग ज़ुडोंग से पहले उनकी जगह जनरल झाओ जोंगकि वेस्टर्न थिएटर कमांड के कमांडर के तौर पर तैनात थे, जहां वो करीब 5 साल रहे थे, लेकिन कमांडर जनरल झांग ज़ुडोंग को सिर्फ 6 महीने बाद ही हटा दिया गया। आपको बता दें कि, भारतीय सीमा पर तैनात कमांडरों को चीन लगातार बदल रहा है और पिछले एक साल में चीन तीन कमांडर्स को बदल चुका है।

राष्ट्रपति ने किया था भरोसा
आपको बता दें कि, जनरल झांग जुडोंग इससे पहले चीन से लगती रूस की सीमा पर तैनात थे, जो नॉर्थ कोरिया से भी लगती है। इसके साथ ही वो चीन की सेन्ट्रल थिएटर कमांड के डिप्टी कमांडर के तौर पर भी तैनात थे, जिसका प्रमुख खाम बीजिंग की देखरेख करना होता है। उनके पास तिब्बत और शिनजियांग क्षेत्र में काम करने का कोई अनुभव नहीं था, उसके बाद भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनपर भरोसा जताया था और पश्चिमी थियेटर कमांड में कमांडर बनाकर भेजा था। जनरल झांग जुडोंग को महज 6 महीने में हटाने के बाद उनकी जगह पर क्यू क्विलिंग को वेस्टर्न थियेटर कमांडर के पद पर तैनात किया गया, लेकिन उन्हें सिर्फ 2 महीने बाद ही हटा दिया गया था।

परेशान हैं चीनी सैनिक
अलग अलग स्वतंत्र रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जनरल झांग जुडोंग के साथ साथ लद्दाख की सीमा पर तैनात चीन के कई सैन्य अधिकारियों की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो जाती है, जिसके बाद उन्हें सीमा से हटा दिया जाता है, जिसने चीन को काफी परेशान कर रखा है। लगातार कमांडर्स की तबीयत बिगड़ने की वजह से चीन टेंशन मे है। वहीं, अब चीन ने एलएसी के पास स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन दिक्कत ये है कि वहां का मौसम ऐसा है, जिसे हर कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications