किंम जोंग उन के जाने के बाद अब चीनी विदेश मंत्री भी जा रहे रूस, वांग यी का ये दौरा क्यों है खास?

चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी सोमवार को रूस की चार दिवसीय यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों द्वारा आपसी राजनीतिक विश्वास को गहरा करना है। आपको बता दें कि अगले महीने अक्टूबर में रूसी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बीजिंग का दौरा कर सकते हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कम्युनिस्ट पार्टी के विदेशी मामलों के कार्यालय के प्रमुख वांग यी वार्षिक सुरक्षा वार्ता के लिए सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पेत्रुशेव से मिलेंगे। वांग यी विदेश मंत्रालय के भी प्रमुख हैं।

Chinese Foreign Minister Wang Yi

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह एक नियमित दौरा है जिसका मकसद आपसी संबंधों का विकास और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सुरक्षा हितों समेत दूसरे अहम मुद्दों पर गहरी बातचीत है

चीन और रूस रणनीतिक साझीदार होने के साथ-साथ आर्थिक तथा सैन्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दोनों देश और करीब आए हैं। चीन ने इस हमले की निंदा करने से साफ मना कर दिया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि वांग अपने रूसी समकक्ष सर्गेइ लावरोव से भेंट करेंगे। दोनों नेताओं ने "अंतरराष्ट्रीय पटल पर संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिशों पर ध्यान देने की योजना बनाई है।" इन दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यूक्रेन में समाधान और एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत होगी।

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस और चीन के बीच उच्चस्तरीय संबंध और गहरे होते जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जुलाई में कहा था कि वह इस साल अक्टूबर में चीन जाने की योजना बना रहे हैं।

इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मार्च में मॉस्को की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के संबंध एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। इसी महीने 1 सितंबर को, पुतिन ने कहा था कि उन्हें जल्द ही शी से मिलने की उम्मीद है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की है कि वह फिर से चीन की यात्रा करेंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+