ग्रेट व्हाइट शार्क को पकाकर खाना फूड ब्लॉगर को पड़ा महंगा, क्या हुआ अंजाम?
चीन में एक फूड ब्लॉगर ने व्हाइट शार्क को पाककर खाया, जिसके लिए उस पर भारी जुर्माना लगा है।

चीनी लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए जाने जाते हैं। वो चमगादड़ से लेकर जंगल और समुद्र में रहने वाले हर जीव को पकाकर खा जाते हैं। उनकी वजह से ही दुनियाभर में कोरोना महामारी भी फैली, लेकिन वो सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अब इसी तरह के एक मामले में चीनी फूड ब्लॉगर पर सरकार ने भारी जुर्माना लगाया है।

ब्लॉगर ने खरीदी व्हाइट शार्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tizi चीन की काफी फेमस फूड ब्लॉगर हैं। हाल ही में उन्होंने एक व्हाइट शार्क को खरीदा और उसका वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो 6.6 फुट की शार्क को उठाते और उससे काटते हुए नजर आ रहीं। इसके बाद उन्होंने उसे अच्छे से पकाकर खाया।

इतने का लगा जुर्माना
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ चीन में हड़कंप मच गया। कई जीव प्रेमी उनके विरोध में खड़े हो गए। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉगर पर 18500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। इसका भुगतान नहीं करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले ब्लॉगर ने मगरमच्छ और शुतुरमुर्ग खाने के वीडियो पोस्ट किए, जहां उसके 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

2022 से लगा है प्रतिबंध
चीनी मीडिया के मुताबिक व्हाइट शार्क के संरक्षण का काम चल रहा है, जिसको लेकर अप्रैल 2022 में उसके शिकार, बिक्री और खाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद ब्लॉगर ने उसे अलीबाबा नाम की साइट से 7700 युआन (1141 डॉलर) में खरीदा। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर डाला था, ऐसे में वो फंस गईं।

10 हजार से भी कम संख्या
आपको बता दें कि ग्रेट शार्क काफी ज्यादा बड़ी होती हैं। पिछले कुछ सालों में इनका काफी ज्यादा शिकार हुआ। इसके अलावा समुद्री जहाजों से कटकर भी काफी ज्यादा शार्क की मौत हुई। ऐसे में इनकी संख्या घटती जा रही। वैसे तो एक ग्रेट व्हाइट शार्क की लाइफ 60 साल होती है, लेकिन ये उससे कम ही जीती हैं। एक अनुमान के मुताबिक अब करीब 10 हजार ही ग्रेट व्हाइट शार्क बची हैं।












Click it and Unblock the Notifications