लेडी गागा ने लिया दलाई लामा का इंटरव्यू लेकिन आग-बबूला हो गया चीन
जिंग/लॉस एंजलिस। एक बार फिर से चीन के तेवर धर्मगुरू दलाई लामा पर सख्त हुए हैं, उसने दलाई लामा और यूएस पॉप स्टार लेडी गागा के मिलने पर सख्त ऐतराज जताया है।
चीन की ओर से बयान आया है कि दलाई लामा इस तरह से लोगों से मिल रहे हैं, जिसका मकसद सिर्फ अपने तिब्बत की आजादी का प्रमोशन करना है।
लेडी गागा ने दलाई लामा का इंटरव्यू लिया
आपको बता दें कि हाल ही में लेडी गागा ने दलाई लामा का इंटरव्यू लिया था जिसमें उन्होंने धर्मगुरू से 30 सवाल किये थे। गागा के सवाल प्रेम, रिलेशनशिप, धर्म, जीवन और चिंतन को लेकर के थे जिसका जवाब दलाई लामा ने बखूबी दिया।
इस खास इंटरव्यू को दलाई लामा के ऑफिस की वेबसाइट पर रिलीज किया गया है तो वहीं गागा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस स्पेशल मीटिंग के फोटो शेयर करते हुए दलाई लामा को शुक्रिया कहा है, जिसके बाद चीन भड़क गया है।गागा के कई चाइनिंज फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी अनाप-शनाप बातें कही हैं।
दया की शक्ति के बारे में जानने के लिए उन्होंने लामा से मुलाकात की
गौरतलब है कि लांस एजेंलिस में रविवार को रविवार को इंडियानापोलिस, इंडियाना में महापौरों के अमेरिकी सम्मेलन के 84वें वार्षिक बैठक के दौरान गागा और लामा की मुलाकात हुई थी।
गागा ने कहा कि दुनिया को और अधिक दयालु बनाने और दया की शक्ति के बारे में बात करने के लिए उन्होंने लामा से मुलाकात की थी, उनसे मिलने के बाद वो काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications