तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा ने भारत के हिंदुओं को सहिष्णु बताया
नई दिल्ली। तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा ने देश में बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर अहम बयान दिया है। दलाई लामा ने कहा कि भारत में आज भी सहिष्णुता बरकार है।

लामा ने कहा कि हाल ही में हुए बिहार चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि भारत सहनशीलता का देश है और यहां के हिंदू शांतिप्रिय है। दलाई लामा के इस बयान के बाद कई दलों के नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।
तिब्बत के धर्मगुरु ने कहा कि कुछ लोगों को इस बात का राजनीतिक लाभ मिल सकता है सहिष्णुता को मुद्दा बनाकर लेकिन जिस तरह से बिहार चुनाव के नतीजे सामने आये हैं उसने साबित कर दिया है कि हिंदुओं का एक बड़ा तबका शांतिप्रिय है।
लामा ने कहा कि मैं भारत का काफी लंबे समय से मेहमान रहा हूं ऐसे में मैं भारत की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता हूं। भाजपा नेता सुब्ह्मण्यम स्वामी ने लामा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दलाई लामा को भारतीय राजनीतिप पर बयान नहीं देना चाहिए, वह एक धार्मिक नेता हैं ऐसे में उनके बयान के बाद भारत को फिर से सोचना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications