'विदेशी पत्नी न खरीदे, बांग्लादेश में शादी करने से पहले दो बार सोचें', चीन ने नागरिकों को दी आखिरी चेतावनी

Chinese Embassy Advisory: बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक हलचल मची हुई है। ऐसे में चीनी दूतावास ने बांग्लादेश में रह रहे चीनी नागरिकों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में दूतावास ने चीनी नागरिकों को चेताया है कि किसी विदेशी शख्स से शादी करने के लिए उससे जुड़े कानून का सख्त से पालन करें। दूतावास ने यह भी अपील की है कि बांग्लादेश नागरिकों के साथ शादी करने से बचें। चीनी दूतावास ने रविवार (25 मई) रात में अधिसूचना जारी की है।

चीनी दूतावास ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश के पुरुष या महिला से शादी करने के लिए मैचमेकिंग कराने वाली फर्जी वेबसाइट और अवैध एजेंट्स से दूर रहें और सावधानी बरतें। उन्होंने किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीडियो डेटिंग से भी बचने की सलाह दी है। चीनी दूतावास ने साफ-साफ कहा है कि विदेशी पत्नी खरीदने से बचें और चीन के नागरिक बांग्लादेश में शादी न करें। अगर करनी भी हो तो उसको दो से चार बार क्रॉस चेक करें।

Chinese Embassy Advisory

क्या कहता है कानून? आरोपी पाए जाने पर कितनी होगी सजा?

चीनी कानून के मुताबिक कोई भी विवाह एजेंसी या व्यक्ति क्रॉस-बॉर्डर विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकता है। चीनी नागरिकों को व्यावसायिक क्रॉस-बॉर्डर विवाह एजेंसियों से दूर रहने और ऑनलाइन रोमांस करने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि वित्तीय और व्यक्तिगत नुकसान से बचा जा सके।

बांग्लादेश में मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाती है। अवैध क्रॉस-बॉर्डर विवाह में शामिल लोगों को मानव तस्करी के संदेह में गिरफ्तार किया जा सकता है।

बांग्लादेशी दंड संहिता और मानव तस्करी विरोधी अधिनियम के तहत, मानव तस्करी के आयोजन के लिए कम से कम सात साल की जेल, आजीवन कारावास या मृत्युदंड, और कम से कम 500,000 टका (taka ) ($4,116) का जुर्माना हो सकता है। जो लोग मानव तस्करी के लिए उकसाते हैं, योजना बनाते हैं, या उसको पूरा करने में मदद करते हैं, उन्हें तीन से सात साल की जेल और 20,000 टका तक का जुर्माना हो सकता है।

दूतावास ने यह भी बताया कि बांग्लादेश में न्यायिक प्रक्रियाएं अक्सर लंबी होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार किया जाता है, तो पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने से लेकर अदालत के फैसले तक महीनों या सालों का समय लग सकता है, जिससे अपने परिवार से मिलना और आगे की जीवन योजनाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे विदेशी विवाह के मामलों में सतर्क रहें और कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+