पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच कैसी है स्थिति, चीनी रक्षा मंत्रालय ने बताया
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच कैसी है स्थिति, चीनी रक्षा मंत्रालय ने बताया
India and China Border standoff: पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर तैनात भारत और चीन के सैनिकों ने व्यवस्थित तरीके से पीछे हटाना शुरू कर दिया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार (10 फरवरी) को इस बात की जानकारी दी। फिलहाल भारत ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर पर तैनात भारत और चीन के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को बुधवार से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटाना शुरू कप दिया गया है। चीन के अधिकारिक मीडिया ने चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान के इस खबर को साझा की है।
Recommended Video

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच कैसी स्थिति है, इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुरुवार को राज्यसभा में बोलेंगे। जिसके बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो पाएगी।
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने बयान देते हुए कहा, ''दोनों देशों (भारत और चीन) के सशस्त्र बलों की अग्रिम पंक्ति की इकाइयों ने 10 फरवरी ले पैंगोंग लेक से पीछे हटना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता में बनी सहमति के बाद दोनों देशों ने ये फैसला लिया है।
भारत और चीन के गतिरोध पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जनवरी में कहा था, पूर्वी लद्दाख में पिछले साल हुई घटनाओं ने दोनों देशों (भारत और चीन) के संबंधों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। अब संबंध को आगे तब ही बढ़ाया जा सकता है , जब वे आपसी सम्मान, संवेदनशीलता, साझा हित जैसी परिपक्वता पर आधारित हों। उन्होंने कहा था कि भारत और चीन के संबंध दोराहे पर हैं।
भारत और चीन के बीच मई महीने से ही पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है। इस मसले के हल के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। भारत और चीन के बीच पिछले 24 नवंबर को मोल्डो-चुशूल सीमा स्थल पर चीन की तरफ से कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications