कोरोना की चौथी लहर की चपेट में आया म्यांमार बॉर्डर पर स्थित चीन का ये शहर

दक्षिण-पश्चिम चीन के एक छोटे से शहर के कुछ हिस्से जो म्यांमार बॉर्डर से लगे हुए हैं, कोरोना की चौथी लहर की चपटे में आ गए हैं।

बीजिंग, 7 जुलाई। दक्षिण-पश्चिम चीन के एक छोटे से शहर के कुछ हिस्से जो म्यांमार बॉर्डर से लगे हुए हैं, कोरोना की चौथी लहर की चपटे में आ गए हैं। बुधवार को इन हिस्सों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया। लगभग 270,000 की आबादी वाले युन्नान प्रांत के एक शहर रुइली के मुख्य क्षेत्रों के निवासियों से घरों में रहने के लिए कहा गया।

coronavirus

इलाके में सभी स्कूलों और व्यवसायिक गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई, और कुछ ही बाजारों, अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों को खोलने की अनुमति दी गई। युन्नान में 6 जुलाई को कोरोना के 15 नए मामलों की पुष्टि हुई और ये सभी मामले रुइली के थे। इससे पहले 4 और 5 जुलाई को प्रतिदिन तीन केस सामने आए थे।

यह भी पढ़ें: यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 120 नए मामले, 11 की मौत

6 जुलाई को रुइली में जो पहले 2 केस मिले थे उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्हें चीन ने कनफर्म्ड केसों की श्रेणी में नहीं रखा, जबकि रुइली में कोरोना का परीक्षण के दौरान 13 अन्य मामलों की पुष्टि हुई। इन 15 लोगों में 3 चीन के नागरिक हैं जबकि अन्य म्यांमार से हैं। इनमें से दो बच्चे भी हैं। 6 जुलाई को जिन दो व्यक्तियों में कोरोना के असिम्टोमेटिक लक्षण मिले थे, उनमें से एक व्यक्ति जून की शुरूआत में म्यांमार से आया था।

चीन में कोरोना की अंतिम लहर मई से जून तक दक्षिणी ग्वांगडोंग में आई थी, जिसमें अधिकतर मामले कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के थे।रुइली में कोरोना के जो मामले मिले हैं उनमें चीन और म्यांमार दोनों के नागरिक हैं। इस पर चीनी अधिकारियों ने कहा कि वे सीमा पर नियंत्रण बढाएंगे। रुइली में इससे पहले मार्च में कोरोना के काफी मामले सामने आए थे और अप्रैल में पूरे शहर में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। कोरोना पर काबू पाने के लिए चीन में बढ़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे 80 फीसदी आबादी का टीकाकरण करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+