China: राष्‍ट्रपति जिनपिंग को जोकर' कहने वाले बिजनेसमैन को सुनाई गई 18 साल की सजा

बीजिंग। चीन में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना करना कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सदस्‍य को रेन झिकियांग भारी पड़ गया है। झिकियांग को अब 18 साल की सजा जेल में काटनी होगी। सीपीसी ने जुलाई में उन पर भ्रष्‍टाचार और दूसरे आरोप लगाए थे और अब भ्रष्‍टाचार के आरोपों के चलते ही उन्‍हें सजा सुनाई गई है। झिकियांग ने जिनपिंग को अपने एक आर्टिकल में 'जोकर' करार दिया था। 69 साल के झिकियांग चीन के बिजनेस टायकून हैं और रियल एस्‍टेट कंपनी के पूर्व चेयरपर्सन रह चुके हैं।

renzhiqiang-10.jpg

क्‍यों कहा था जिनपिंग को जोकर

उन्‍हें मार्च में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब उन्‍होंने कोरोना वायरस महामारी पर शी जिनपिंग की आलोचना की थी। इसी आलोचना के तहत उन्‍होंने जिनपिंग को जोकर करार दिया था। सीपीसी ने झिकियांग पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। झिकियांग, जिनपिंग के मुखर आलोचकों में से एक हैं। अप्रैल में उनके खिलाफ जांच शुरू की गई थी। जुलाई में जब उन्‍हें पार्टी से निकाला गया तो माना गया था कि सीपीसी इस कार्रवाई के बाद देश के बिजनेस क्‍लास को सख्‍त संदेश देना चाहती है। पार्टी के निकाले जाने के अलावा कोर्ट की तरफ से रेन को निकाले जाने का ऐलान किया गया था। कोर्ट ने जो आदेश सुनाया था उसमें कहा गया था कि रेन ने गंभीर तौर पर पार्टी के राजनीतिक, संगठनात्‍मक और उसकी अखंडता को तोड़ा है। साथ ही उन्‍होंने काम और अपनी जिंदगी में अनुशासनहीनता बरती है।

सजा के खिलाफ अपील भी नहीं

झिकियांग ने पार्टी की उस शर्त को मान लिया है कि वह अपनी सजा के खिलाफ अपील भी नहीं करेंगे। कोर्ट का कहना है कि रेन ने लोगों से घूस ली और पब्लिक फंड का दुरुपयोग किया। वह चीन की सरकार रियल एस्‍टेट कंपनी हुनयान प्रॉपर्टीज के चेयरपर्सन थे। रेन पर गोल्‍फ मेंबरशिप कार्ड्स की खरीददारी का आरोप भी शामिल है। शिचेंग डिस्ट्रिक्‍ट के अनुशासन निरीक्षण आयोग की तरफ से बनाई गई डिस्ट्रिक्‍ट सुपरवाइजरी कमेटी की तरफ से सजा का ऐलान किया गया है। रेन को सोशल मीडिया पर काफी लोग फॉलो करते हैं। वह हमेशा सरकार की नीतियों का विरोध करते आए हैं। उनके विचारों को हमेशा विवादित करार दिया जाता है। साल 2016 में रेन को चीनी सोशल मीडिया पर बैन कर दिया गया था। उस समय उन्‍होंने शी की उस स्‍पीच की आलोचना की थी जिसमें उन्‍होंने बताया था कि पार्टी को किस प्रकार से सोशल मीडिया का प्रयोग करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+