ब्लाइंड चीनी पर्वतारोही ने रचा कीर्तिमान, माउंट एवरेस्ट को किया फतह
चीन के झांग होंग ने एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की है। 46 साल के झांग होंग ने 8 हजार 849 मीटर ऊंचे एवरेस्ट पर्वत पर चढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
बीजिंग, मई 30: किसी भी पर्वत को फतह करना सबसे मुश्किल काम माना जाता है, खासकर एवरेस्ट पर चढ़ना अपने आप में दुनिया के सबसे मुश्किल काम में से एक है, लेकिन एक ब्लाइंड इंसान के लिए एवरेस्ट फतह करना शायद सपने में भी सोचना मुश्किल होगा। लेकिन, चीन के एक ब्लाइंड नागरिक ने एवरेस्ट पर्वत फतह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

ब्लाइंड शख्स चढ़ गया एवरेस्ट
चीन के झांग होंग ने एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की है। 46 साल के झांग होंग ने 8 हजार 849 मीटर ऊंचे एवरेस्ट पर्वत पर चढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है और साबित कर दिया है कि अगर एक आदमी ठान ले तो वो क्या कुछ नहीं कर सकता है। 24 मई को झांग होंग ने एवरेस्ट फतह किया है। झांग होंग नेपाल की तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की है। झांग होंग एशिया के पहले और विश्व के तीसरे शख्स बन गये हैं जिन्होंने विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ने में कामयाबी हासिल कर ली है।

हौसले की उड़ान
झांग होंग ने एवरेस्ट फतह करने के बाद समाचार एंजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि 'फर्क नहीं पड़ता है कि आप विकलांग हैं या फिर आप एक सामान्य आदमी है। फर्क नहीं पड़ता है कि आप अपनी आंखों की रोशनी को को चुके हैं या फिर आपके पास हाथ नहीं है या पैर नहीं है। किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता है। हां, आपकी इच्छाशक्ति का ही बस फर्क है। अगर आपके पास मजबूत इच्छाशक्ति है तो फिर आप हर असंभव काम को अंजाम दे सकते हैं।'

21 साल की उम्र में चली गई थी आंखें
झांग होंग बताते हैं कि जब वो 21 साल के थे तभी देखने की शक्ति खो चुके थे। उनका जन्म दक्षिण-पश्चिमी चीन के चूंगचींग शहर में जन्म हुआ था और उन्होंने 24 मई को एवरेस्ट फतह करने में कामयाबी हासिल की है। चूंगचींग के साथ 3 गाइड भी थे जो गुरुवार को बेस कैंप वापस आ चुके हैं। झांग होंग बताते हैं कि वो अमेरिका के ब्वाइंड पर्वतारोही एरिक वेहेनमेयर को अपना आदर्श मानते हैं, जिन्होंने 2001 में एवरेस्ट को फतह किया था। एरिक वेहेनमेयर ने अपने गाइड क्विंग जी के दिशानिर्देश में एवरेस्ट पर चढ़नमे की ट्रेनिंग ली है।












Click it and Unblock the Notifications