दुनिया के सामने चीन फिर बेनकाब, कोरोना पर लाइव रिपोर्टिंग करने वाली पत्रकार को मिली 4 साल जेल
शंघाई। Chinese journalist Zhang Zhan कोरोना वायरस (Coronavirus) पर चीन का झूठ एक बार नहीं कई बार दुनिया के सामने आ चुका है, लेकिन बड़ी सफाई से चीन बार-बार कोरोना के लिए खुद को जिम्मेदार मानने से इनकार करता रहा है। इस बीच एकबार फिर से पूरी दुनिया के सामने चीन का झूठ बेनकाब हो गया है। दरअसल, चीन के शंघाई में एक अदालत ने चीनी पत्रकार झांग झान को चार साल जेल की सजा सुनाई है। इस चीनी पत्रकार का दोष ये था कि उसने कोरोना वायरस की लाइव रिपोर्टिंग की थी, जिसके लिए उसे मई में गिरफ्तार किया गया था।
Recommended Video

चीनी पत्रकार की रिपोर्टिंग सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल
37 वर्षीय पत्रकार पर अदालत ने औपचारिक रूप से गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उनके वकीलों का कहना है कि झांग का स्वास्थ्य भी खराब है। झांग पर नवंबर में औपचारिक तौर पर गलत जानकारी के प्रसार का आरोप लगाया था। सोमवार की दोपहर पत्रकार के वकील ने बताया कि शंघाई में संक्षिप्त सुनवाई के बाद झांग को 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि झांग ने फरवरी में वुहान से कोरोना वायरस पर कई लाइव रिपोर्ट और विवरण जारी किए थे। ये रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
झांग ने की थी चीन सरकार की आलोचना
झांग ने अपनी रिपोर्टिंग में कोरोना को लेकर चीनी सरकार की जमकर आलोचना की थी। झांग पर टेक्स्ट, वीडियो और अन्य मीडिया प्लेटफार्म के जरिए झूठी सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाकर उसे मई में गिरफ्तार कर लिया गया। झांग ने अपनी रिपोर्टिंग में कोरोना के असली हालात दिखाए गए थे। चीन ने दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस पर चीन में नियंत्रण पा लिया है, लेकिन झांग की रिपोर्टिंग में कुछ और ही हकीकत नजर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications