भारत में शहर अंधेरे में, ब्रहृमपुत्र नदी से चीन ने शुरू किया बिजली उत्पादन
बीजिंग। भारत के लोगों के जख्मों पर चीन ने नमक छिड़कने का काम किया जब उसने भारत से निकलने वाली ब्रहृमपुत्र नदी पर बने उसके हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के पूरा होने का ऐलान किया। चीन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

आपको बता दें कि भारत गंभीर बिजली संकट से गुजर रहा है और देश के कई शहर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। सिर्फ इतना ही नहीं चीन इस नदी पर कई और बांध बनाने की तैयारी कर चुका है। इससे चीन को जहां बिजली मिलेगी तो वहीं भारत पर बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।
इस हाइड्रो पावर स्टेशन का नाम झांगमू हाइड्रो पावर स्टेशन है और यह तिब्बत का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर स्टेशन है। यह पावर स्टेशन चीन की झांगबो नदी पर बना है जो ब्रहृमपुत्र नदी का ही हिस्सा है।
इस प्रोजेक्ट को लेकर भारत की ओर से चीन के सामने कई बार विरोध दर्ज कराया गया था लेकिन हर बार चीन ने उसके विरोध को नजरअंदाज कर अपने निर्माणकार्य को जारी रखा।
पर्यावरण विशेषज्ञों ने चीन के रवैये पर खासी नाराजगी और चिंता जाहिर की है। उनका मानना है कि नदी पर इस बांध को बनाने में चीन ने नदी के बहाव से छेड़छाड़ की है। इसकी वजह से न सिर्फ असम बल्कि अरुणाचल में भी बाढ़ और लैंडस्लाइड का रिस्क बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications