चीन में जानवरों से फैला है Coronavirus, फिर भी मरीजों को खाने में दी जा रहीं ऐसी चीजें

वुहान। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अभी तक वायरस से 722 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 34,546 लोग इससे संक्रमित हैं। ये वायरस वुहान शहर के एक सी-फूड बाजार से फैलना शुरू हुआ था। कहा जा रहा है कि वायरस जानवरों से इंसानों में आया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वुहान के अस्पताल में भर्ती मरीजों को जानवरों का ही मीट दिया जा रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार यहां रात के खाने में कछुआ दिया जा रहा है।

जानवरों से फैला है कोरोना वायरस

जानवरों से फैला है कोरोना वायरस

रिपोर्ट में चीनी मीडिया द्वारा वीडियो के हवाले से कहा गया है कि मरीजों को कछुए का मीट खाने के लिए दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस इंसानों में सांप, चमगादड़ और अन्य तरह के जानवरों से फैला है। चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पीछे का कारण छिपकली भी हो सकती है। डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कछुए के सॉफ्ट शेल वाली डिश को यहां 'जिया यू' कहा जाता है। जिसे चीनी दवाई के तौर पर अत्यधिक पौष्टिक माना जाता है।

खानें में कछुआ दिया जा रहा है

खानें में कछुआ दिया जा रहा है

इन लोगों का मानना है कि चीन के कछुए में प्रोटीन होता है और ये बीमार लोगों को जल्द से जल्द ठीक कर देते हैं। वे जंगली या प्रजनन खेतों से आते हैं और आमतौर पर पौष्टिक शोरबा बनाने के लिए पानी में उबले हुए होते हैं। यहां के मीडिया द्वारा जारी वीडियो में मरीज एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। तभी एक मरीज कहता है कि उन्हें खानें में क्या मिल रहा है।

कोरोना वायरस चीन से शुरू हुआ था

कोरोना वायरस चीन से शुरू हुआ था

बता दें खतरनाक कोरोना वायरस चीन से शुरू हुआ था और अब दुनिया के 28 देशों में दस्तक दे चुका है। बीमारी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है। लेकिन डब्लूएचओ ने इसे महामारी घोषित करने से इनकार कर दिया है। दुनिया के अधिकतर देश चीन से अपने नागरिकों को निकाल चुके हैं। साथ ही चीन से आने और जाने वाली उड़ानों को भी निलंबित कर दिया गया है। कई देशों ने तो चीन से लगने वाली अपनी सीमा ही बंद कर दी है।

वुहान शहर पूरी तरह बंद है

वुहान शहर पूरी तरह बंद है

बता दें चीन और वियतनाम जैसे देशों में जानवरों के मीट का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा के तौर पर किया जाता है। हालांकि ब्रिटिश शिक्षाविदों ने आगाह किया है कि यह केवल एक प्रारंभिक जांच है और इसका निष्कर्ष काफी दूर है। चीन ने भी वुहान शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। साथ ही देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोगों को वुहान ना जाने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+