डेट पर अंजान शख्स के घर पहुंची लड़की, तभी हो गया लॉकडाउन का ऐलान, बुरी फंसी

बीजिंग, 15 जनवरी: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते दुनियाभर में दशहत है। चीन में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके बाद यहां कई शहरों में काफी सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन में एक युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। एक युवती ब्लाइंड डेट पर किसी अंजान शख्स के साथ गई और इसी दौरान लॉकडाउन के चलते फंस गई।

ब्लाइंट डेट पर लॉकडाउन

ब्लाइंट डेट पर लॉकडाउन

चीन की एक महिला का वीडियो ब्लॉग वायरल हो रहा है। इसकी वजह उसकी ब्लाइंड डेट के दौरान शहर में लॉकडाउन लग जाना है। बीते हफ्ते चीनी शहर झेंगझाउ में कोरोना वायरस के मामले बढ़े। इसके बाद बुधवार को शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। जब लॉकडउन का ऐलान हुआ वांग नाम की एक महिला अपनी ब्लाइंड डेट पर किसी अंजान शख्स के साथ उसके घर पर रात का खाना खा रही थी।

वांग ने बताया क्या हुआ

वांग ने बताया क्या हुआ

वांग ने बताया, मैं झेंगझाउ पहुंची तो सभी कुछ बंद कर दिया गया। ऐसे में मैं अपनी इस डेट पर फंस ही गई। वांग ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि लॉकडाउन के बाद उसने खाना पकाने, घर के काम करने और अपने लैपटॉप पर बिजी रहकर वक्त गुजारा है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि मुझे उम्मीद है कि कोरोना का ये प्रकोप जल्दी ही खत्म होगा और मैं वापस घर लौटूंगी।

क्या है ये ब्लाइंड डेट

क्या है ये ब्लाइंड डेट

दुनियाभर में आजकल ब्लाइंड डेट का चलन बढ़ रहा है। ब्लाइंड डेट का मतलब है कि एक ऐसा शख्स जिसे कभी देखा ना हो और आप उसके साथ डेट पर जाएं। उसके साथ वक्त गुजारें। इसी को ब्लाइंड डेट कहते हैं।

चीन के कई शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन

चीन के कई शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते चीन के कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। चीन का कहना है कि वो जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चल रहा है, इसलिए ओमिक्रॉन के केस आते ही उसने लॉकडाउन लगा दिया है। चीन ने काफी ज्यादा पाबंदियां लगाई है, जिससे लोग काफी परेशानी का भी सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+