चीन में जहां से फैला कोरोना वायरस वहां फिर से खुला बाजार, फिर से बिकने लगा चमगादड़, कुत्ते, बिल्ली का मांस

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। चीन के वुहान प्रांत से फैले इस वायरस ने दुनियाभर के देशों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके चलते तकरीबन पूरी दुनिया लॉकडाउन है। लेकिन इस बीच चीन के बाजार एक बार फिर से खुलने लगे हैं। अहम बात यह है कि चीन का वेट मार्केट भी खुल गया है, जहां पर चमगादड़, कुत्ता, बिल्ली और छिपकली का मांस बिकता है। चीन का यह कदम इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि वैज्ञानिकों का दावा है कि कोविड-19 का संक्रमण चमगादड़ की वजह से ही फैला है।

पहले की ही तरह खुले बाजार

पहले की ही तरह खुले बाजार

वैज्ञानिकों की मानें तो चगादड़ में यह वायरस पहले आया और इसके बाद यह अन्य जानवरों में फैला और उसके बाद यह इंसानों में फैलने लगा। कई रिपोर्ट सामने आई जिसमे दावा किया गया है कि चीन के हुबे शहर में 55 वर्षीय युवक के भीतर कोरोना का संक्रमण सबसे पहले मिला था। उसे यह संक्रमण इसी वेट मार्केट से हुआ था। लेकिन बावजूद इसके एक बार फिर से यह बाजार फिर से खुल गया और पहले की ही तरह यहां पर तमाम जानवरों के मांस को बेचा जा रहा है। हालांकि यहां बाजार में गार्ड्स को तैनात किया गया है ताकि कोई भी यहां की तस्वीर ना क्लिक कर सके। यहां जमीन पर जानवरों के खून, कुत्तों और खरगोश के काटे जाने की कोई तस्वीर ना ली जा सके इसके लिए गार्ड तैनात किए गए है।

42053 लोगों की गई जान

42053 लोगों की गई जान

माना जाता है कि चीन के वुहान में हुआनान सीफूड मार्केट कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र रहा है। यहीं से दुनियाभर में इस वायरस का संक्रमण फैला, जिसकी चपेट में लाखों लोग आ गए हजारों लोगों की मौत हो गई। दुनियाभर में 8,51,000 से ज्‍यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं जबकि 42,053 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अमेरिका में भी हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते तीन दिनों में ही दो हजार से ज्यादा पीडि़तों ने दम तोड़ दिया। इसको लेकर जान गंवाने वालों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है। इस आंकड़े ने अमेरिका में नौ सितंबर, 2001 को आतंकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है।

ब्रिटेन में रिकॉर्ड मौत

ब्रिटेन में रिकॉर्ड मौत

ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वजह से एक दिन में 563 मौतें हुई हैं। ये अब तक एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों में 50 फीसदी का इजाफा देखा गया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब तक 2,392 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले बढ़कर 29,474 हो चुके हैं। एक दिन पहले संक्रमण के कुल 25,150 मामले दर्ज किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+