Nepal बाढ़ से 24 घंटे में 332 मौतें, लाशों से भरी नदी! China बोला- 3 दिन में नई झील टूटने से 2 गुना तबाही

Nepal New Flood Threat: नेपाल-चीन सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद खतरा अभी टला नहीं है। 26 अगस्त को हिमालयी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से भोटेकोशी नदी में अचानक तेज बहाव आया। देखते ही देखते पानी, कीचड़ और मलबे ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। घर, सड़कें, पुल और बिल्डिंग तिनके की तरह बह गए।

बीते 24 घंटें में 332 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। सैलाब बनकर आए इस तूफान में नेपाल को अंदर तक तोड़ दिया। अभी तक कम से कम 332 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे और सैकड़ों लोग अब भी लापता थे। चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी 3 मौतों और 558 लोगों के लापता होने की सूचना थी। यानी शुरुआती आधिकारिक आंकड़ों में ही दोनों तरफ मौतों और लापता लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रक्त सी लाल हो चुकी भोटेकोशी नदी के पानी में लाशें ही लाशें बहती नजर आ रही हैं।

china-warns-nepal-for-new-fresh-flood

लेकिन अब इस आपदा के ऊपर एक और खतरा मंडरा रहा है, 'एक नई प्राकृतिक अवरोधक झील'। 27 अगस्त को चीन ने चेतावनी दी है कि इस झील में अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी जमा हो सकता है। अगर प्राकृतिक बांध टूटता है तो नीचे की ओर अचानक बाढ़ की एक और लहर आ सकती है।

पहले समझिए, आखिर हुआ क्या था?

26 अगस्त की सुबह नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी तंत्र में अचानक बेहद तेज बाढ़ आई। शुरुआत में इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आईं, लेकिन बाद के उपग्रह विश्लेषण और विशेषज्ञ आकलन में बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से बने मलबे के बहाव को प्रमुख कारण माना गया। एक बड़े हिमनदीय हिस्से के टूटने के बाद बर्फ, चट्टान और मलबा नदी की सहायक धारा में जा गिरा। इससे पानी का रास्ता बाधित हुआ और फिर अचानक जमा पानी और मलबा नीचे की ओर तेजी से बढ़ा। इसी ने भोटेकोशी नदी में विनाशकारी फ्लैश फ्लड को जन्म दिया।

china-warns-nepal-for-new-fresh-flood

नेपाल के हाइड्रोलॉजी एंड मेटियोरोलॉजी विभाग के तकनीकी आकलन के मुताबिक, बुधवार यानी 26 अगस्त की सुबह करीब 9:05 बजे अधिकारियों को जानकारी मिली कि तिब्बत की तरफ से भोटेकोशी में बड़ा फ्लड सर्ज दाखिल हुआ है। इसके बाद पानी भोटेकोशी से त्रिशूली और आगे नारायणी नदी की तरफ बढ़ा।

पानी नहीं, मलबे की दीवार थी यह बाढ़!

आपको बता दें कि, इस घटना को सामान्य बारिश वाली बाढ़ समझना गलत होगा। यह एक तरह का मलबा प्रवाह था, जिसमें पानी के साथ भारी मात्रा में बर्फ, चट्टान, मिट्टी और अन्य मलबा भी बहता है। यही वजह रही कि नदी के रास्ते में आने वाली हर वो चीज तबाह हो गई और इंसान लाशों के ढेर में तब्दील हो गया। नदी किनारे बसे इलाकों में पानी के साथ आया मलबा घरों, वाहनों और सड़कों पर जम गया। कई जगह पुल बह गए और संपर्क मार्ग टूट गए।

china-warns-nepal-for-new-fresh-flood

नई झील कैसे बनी नई झील? अब क्यों बनी सबसे बड़ी चिंता?

पहली बाढ़ से तबाही के बाद अब नदी तंत्र के ऊपरी हिस्से में एक बैरियर झील यानी प्राकृतिक अवरोधक झील बनने की खबर है। यह भूस्खलन, हिमस्खलन या भारी मलबे के कारण किसी नदी का प्रवाह रुकने से बनती है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, चोचेन खोला और पुरेपूर त्सांगपो (Chhochen Khola and Purepu Tsangpo) नदियों के संगम के पास यह झील बनी है। 27 अगस्त सुबह तक इसमें करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा था और पानी झील से बाहर निकलना भी शुरू हो गया था। चीन का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी इस झील में पहुंच सकता है। इससे प्राकृतिक बांध पर दबाव बढ़ सकता है और उसके टूटने का खतरा पैदा हो सकता है।

china-warns-nepal-for-new-fresh-flood

आपको बता दें कि, भोटेकोशी नदी में बाढ़ का कारण लगभग 20 लाख घन मीटर पानी (20 मिलियन क्यूबिक मीटर) अतिरिक्त पानी का बहना था, जो तिब्बत की ओर नदी का बहाव रुकने से बनी झील या बैरियर लेक के टूटने से आया था।

China Warns Nepal For New Fresh Flood

अगर झील टूटी तो क्या होगा?

सबसे बड़ा खतरा अचानक फ्लैश फ्लड का है। अगर प्राकृतिक अवरोध टूटता है तो झील का पानी एक साथ नीचे की ओर निकल सकता है। इस स्थिति में नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ सकता है और भोटेकोशी-त्रिशूली नदी तंत्र के किनारे मौजूद बस्तियों, पुलों, सड़कों और दूसरी संरचनाओं को इस बार पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। यही वजह है कि चीनी अधिकारी झील के आकार, पानी के स्तर और संभावित बहाव का लगातार आकलन कर रहे हैं।

china-warns-nepal-for-new-fresh-flood

चीन ने क्यों जारी किया नया अलर्ट? नेपाल में फिर आ सकती है बाढ़?

चीन की चिंता सिर्फ झील के पानी तक सीमित नहीं है। सीमा क्षेत्र पहले ही बड़े मलबे के बहाव और बाढ़ से प्रभावित है। कई सड़कें और संचार मार्ग बाधित हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। ऐसे में अगर नई झील टूटती है तो बचाव अभियान के बीच दूसरी बाढ़ आ सकती है। यानी जो इलाके अभी राहत और खोज अभियान का केंद्र हैं, वे दोबारा खतरे में आ सकते हैं। इसी कारण चीन ने झील की निगरानी बढ़ाई है और संभावित आपातकालीन बचाव एवं बाढ़ नियंत्रण की तैयारी की जा रही है।

नेपाल की करीब 3 करोड़ आबादी पर कितना असर? किन इलाकों पर तबाही की तलवार?

नेपाल की 2021 की आधिकारिक जनगणना के मुताबिक देश की आबादी 2,91,64,578 थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की जनसंख्या प्रोजेक्शन में 2026 की आबादी करीब 3,00,72,985 बताई गई है। 30 लाख घन मीटर पानी यानी करीब 300 करोड़ लीटर पानी। नेपाल की मौजूदा करीब 3 करोड़ आबादी के हिसाब से देखें तो यह मात्रा प्रति व्यक्ति लगभग 100 लीटर पानी के बराबर बैठती है।

लेकिन पूरी 3 करोड़ आबादी को इस बाढ़ का समान खतरा नहीं है। सबसे ज्यादा जोखिम उन इलाकों में है जो भोटेकोशी, त्रिशूली और आगे नारायणी नदी प्रणाली के किनारे स्थित हैं। बाढ़ की पहली लहर में भी रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, चितवन समेत कई जिलों में नुकसान और जनहानि की खबरें सामने आईं। यानी खतरा पूरे नेपाल के लिए एक जैसा नहीं, बल्कि नदी घाटियों और निचले इलाकों में ज्यादा है।

2026 में हिमालयी बाढ़ का खतरा क्यों बढ़ रहा है?

हिमालय तेजी से बदल रहा है। तापमान बढ़ने से ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं और कई जगह नई हिमनदीय झीलें बन रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लेशियर और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ, चट्टान और पर्माफ्रॉस्ट की अस्थिरता अचानक मलबा बहाव और बाढ़ का जोखिम बढ़ा सकती है। नेपाल और आसपास के हिमालयी क्षेत्र में ऐसी घटनाओं का खतरा इसलिए गंभीर है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में कोई ग्लेशियर या प्राकृतिक बांध टूटने के बाद पानी बेहद कम समय में नीचे की घाटियों तक पहुंच सकता है।

इस समय सबसे बड़े 5 सवाल

1. नई झील कितनी बड़ी होगी?

अभी करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा होने का अनुमान है और अगले तीन दिनों में 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी आने की आशंका है।

2. क्या प्राकृतिक बांध टूटेगा?

अभी यह निश्चित नहीं है। इसी संभावना की निगरानी की जा रही है।

3. अगर टूट गया तो पानी कहां जाएगा?

नदी तंत्र के जरिए नीचे की ओर तेज फ्लड सर्ज आ सकता है।

4. क्या पहली बाढ़ का कारण बारिश थी?

वैज्ञानिक आकलन में बर्फ-चट्टान के बड़े हिस्से के टूटने और उससे बने मलबा प्रवाह को प्रमुख कारण माना गया है।

5. क्या खतरा खत्म हो गया है?

नहीं। पहली बाढ़ के बाद नई बैरियर झील ने खतरे की एक और परत जोड़ दी है। यही वजह है कि नेपाल और चीन दोनों तरफ निगरानी और बचाव अभियान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+