टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के बदले लड़कियों संग वक्त बिताने का ऑफर, विज्ञापन पर हो गया बवाल
बीजिंग, 10 जून: कोरोना वायरस को पूरी दुनिया में फैलाकर चीन ने अपने यहां हालात काबू में कर लिए हैं। जिस वजह से वहां की यूनिवर्सिटीज ने एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी, लेकिन एक टॉप यूनिवर्सिटी में इन दिनों जमकर बवाल हो रहा है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी ज्यादा एडमिशन पाने के लिए महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रही है। हालांकि अब विरोध होता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना फैसला वापस लेने का मन बना लिया है।

दो विज्ञापन पर ज्यादा विवाद
दरअसल चीन की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक नानजिंग यूनिवर्सिटी ने छात्रों का अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ विज्ञापन तैयार करवाए। जिसमें 6 छात्र-छात्राएं दिख रहे। इसमें से दो विज्ञापन पर विवाद हो गया है। चीनी मीडिया के मुताबिक ये विज्ञापन सोशल मीडिया एप वाईबू पर पोस्ट किया गया था।

साइन बोर्ड लेकर खड़ी लड़की
एक विज्ञापन में खूबसूरत लड़की अपने हाथ में साइन बोर्ड लेकर खड़ी है, जिसमें लिखा है कि क्या आप मेरे साथ इस यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में सुबह से लेकर रात तक समय बिताना पसंद करेंगे? इसके अलावा एक अन्य विज्ञापन में दूसरी लड़की के हाथ में भी वैसा ही साइन बोर्ड है। जिस पर लिखा है कि क्या आप मुझे अपने यूथ का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं? वैसे तो अन्य विज्ञापन सामान्य दिखे, लेकिन इन दोनों पर जमकर बवाल हुआ। लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

लोगों ने कही ये बात
एक यूजर ने विज्ञापन पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस तस्वीर के साथ समस्या ये है कि वो महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करती है जैसे कि उन्हें किसी का होना चाहिए। इन महिलाओं ने एनजेयू में जगह बनाई, लेकिन क्या अब वो किसी युवक के साथ टाइम बिताएंगी? ये वाकई में हास्यास्पद है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि टॉप यूनिवर्सिटी को अपने यहां छात्रों को लुभाने के लिए अपने संसाधनों और शिक्षकों का इस्तेमाल करना चाहिए, ना कि सुंदर लड़कियों का।

कुछ विज्ञापन निकले सही
ऐसा नहीं है कि सारे विज्ञापन पर विवाद था। एक अन्य विज्ञापन में साइन बोर्ड पर लिखा गया कि क्या आप एक ईमानदार, मेहनती और महत्वाकांक्षी NJU छात्र बनना चाहते हैं? जिस वजह से इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। वैसे मामला बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन इन विज्ञापनों को हटाने पर विचार कर रहा है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications