संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres चाहते हैं दूसरा कार्यकाल, चीन ने दिया समर्थन

UN Secretary-General Antonio Guterres: बीजिंग। चीन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को दूसरे कार्यकाल के लिए समर्थन करने की घोषणा की है। बीजिंग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। गुटेरेस महासचिव के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार कर रहे हैं।

Antonio Guterres

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक 71 वर्षीय गुटेरेस ने महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर को लिखे एक पत्र में 5 साल के दूसरे कार्यकाल की इच्छा जाहिर की है। गुटेरेस का कार्यकाल 31 दिसम्बर 2021 को समाप्त हो रहा है।

गुटेरेस ने पत्र में लिखा है कि "अगर सदस्य देशों की इच्छा हो तो मैं महासचिव के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए काम करने के लिए उपलब्ध हूं।"

चीनी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जब से गुटेरेस ने महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला है वह संयुक्त राष्ट्र को एक सक्रिय भूमिका में ले गए हैं जहां विश्व शांति और सुरक्षा को स्थापित करने, सतत विकास को बढ़ावा और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की तरफ जोर देते रहे हैं और चीन इसकी प्रशंसा करता है।

चुनियंग ने कहा "चीन विश्वास करता है अगले महासचिव के रूप में गुटेरेस एक योग्य उम्मीदवार हैं। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र और एंटोनियो गुटेरेस के विश्व शांति और विकास के काम को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।"

कौन हैं गुटेरेस ?

एंटोनियो गुटेरेस एक राजनेता हैं और 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने से पहले वह 2005 से 2015 तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+