चीन ने किया मिड-कोर्स मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण
बीजिंग। भारत के अग्नि-1 मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन ने भी मंगलवार को दावा किया है कि उन्होंने अपनी सीमा क्षेत्र में मिसाइल इंटरसेप्शन प्रणाली का सफल टेस्ट किया है। चीन के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि सोमवार को इंटरसेप्शन प्रणाली का चीनी सीमा क्षेत्र में सफल परीक्षण किया गया। हालांकि, चीन का कहना है कि उनका मकसद किसी भी मुल्क को निशाना बनाना नही है।

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निगं पोस्ट न्यूजपेपर के मुताबिक, चीन की यह इंटरसेप्ट मिसाइल वायुमंडल में प्रवेश से पहले ही बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखती है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण सुरक्षित था और इसमें किसी भी देश को निशाना नहीं बनाया गया।
चीन ने यह मिसाइल उस वक्त लॉन्च की है, जब कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव चल रहा है। नॉर्थ कोरियाई मिसाइल को नष्ट करने के लिए हाल ही में अमेरिका ने थाड (THAAD) को साउथ कोरियाई सीमा पर तैनात किया था, उसी को देखते हुए चीन ने भी इंटरसेप्ट मिसाइल लॉन्च की है।
साउथ चाइना सी विवाद के बाद चीन लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। साउथ चाइना पर अपना हक जमाने के लिए चीन लगातार जापान के अलावा छोटे द्वीपीय देशों से दुश्मनी ले रखी है।












Click it and Unblock the Notifications