चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र नदी का पानी, पाकिस्तान से मिलीभगत तो नहीं!

बीजिंग। चीन ने अपने हाइड्रोप्रोजेक्ट के काम के चलते तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी का पानी रोक दिया है। इससे भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के बहाव पर असर पड़ सकता है, जो कि भारत के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

china

चीन की तरफ से यह कदम उस समय में उठाया गया है, जब उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी के पानी को लेकर हुए समझौते पर होने वाली बैठक को रद्द कर दिया था।

इसके बाद भारत मे पाकिस्तान पर एक दबाव बनाने के लिए सिंधु समझौती की समीक्षा करने का भी फैसला लिया था। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं चीन यह सब पाकिस्तान के साथ मिलकर तो नहीं कर रहा है।

चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी की जिस सहायक नदी के पानी को रोका है, उसका नाम है यारलुंग जेंगबो। इसी नदी पर चीन अपना हाइड्रोप्रोजेक्ट लगा रहा है। यह प्रोजेक्ट तिब्बत के जाइगस में है, जो सिक्किम के नजदीक पड़ता है।

चीन के अनुसार ये उसका सबसे महंगा प्रोजेक्ट है, जिस पर उसने करीब 750 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। 2014 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के 2019 में खत्म होने की उम्मीद है।

अभी इस का पता नहीं चल सका है कि आखिर पानी रोकने से ब्रह्मपुत्र नदी के बहाव पर क्या असर पड़ेगा। भारत और चीन के बीच कोई जल समझौता नहीं है। हालांकि, दोनों देशों ने सीमा के दोनों ओर बहने वाली नदियों को लेकर एक्सपर्ट लेवल मेकेनिजम बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+