अब तक भारत पर आग-बबूला हो रहे चीनी मीडिया ने ड्रैगन के खिलाफ उगला जहर
लेख में यह भी लिखा गया है कि चीन को अपनी संप्रुभता की रक्षा करनी चाहिए, साथ ही पड़ोसियों के साथ विवाद से भी बचना चाहिए।
नई दिल्ली। पड़ोसी देशों के खिलाफ आग उगलने वाली चीनी मीडिया ने अपने ही देश की सरकार को सलाह दिया है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि चीन को अपने पड़ोसी देश के हितों का ख्याल रखना चाहिए साथ ही उनके हितों का भी सम्मान करना चाहिए। चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन को अपने द्विपक्षीय विवादों को सुलझाना चाहिए ताकि उसके वैश्विक प्रभाव का विरोध ना हो।

पड़ोसी देशों का सम्मान करो
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख छापा है जिसमें कहा गया है 'हमें अपने सिद्धांतों पर ध्यान देना चाहिए लेकिन पड़ोसियों के हितों का भी सम्मान करना चाहिए।' इस लेख में कहा गया है कि पड़ोसियों के साथ विवाद का सुलझाया जाना चीन के लिए काफी जरूरी है। ऐसा इसलिए ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़ाने की चीन की कोशिशों का कम से कम विरोध हो।

अपनी संप्रभुता का भी रखो ख्याल
लेख में यह भी लिखा गया है कि चीन को अपनी संप्रुभता की रक्षा करनी चाहिए, साथ ही पड़ोसियों के साथ विवाद से भी बचना चाहिए। लेख के मुताबिक चीन को उस अंतरराष्ट्रीय दबाव को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए जो चीन की बढ़त में रुकावट डाल सकती है।

चीन का है पड़ोसी देशों से विवाद
चीन की सरकारी मीडिया के लेख में भारत, जापान और वियतनाम जैसे पड़ोसी देशों पर इशारों- इशारों में निशाना भी साधा है। आपको बता दें कि चीन का अपने पड़ोसी देशों के साथ कई तरह का विवाद है। जापान के साथ जहां ईस्ट चाइना सी में समुद्री विवाद है वहीं वियतनाम के साथ साउथ चाइना सी में मामला ठना हुआ है। डोकलाम विवाद के दौरान ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ जमकर लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications