चीनी नेवी ने साउथ चाइना सी में अमेरिकी सबमरीन ड्रोन को जब्त किया
साउथ चाइना सी में एक अमेरिकी मानवरहित ड्रोन पानी की सतह पर आ गया जिसे चीनी नेवी ने अपने कब्जे में ले लिया।
वाशिंगटन। चीन की नेवी ने दक्षिण चीन सागर में एक अमेरिकी पोत के सामने ही उसके सबमरीन ड्रोन को जब्त कर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को कड़ा मैसेज दिया है। दक्षिण चीन सागर में यह ड्रोन पानी की सतह पर आ गया था।

अमेरिकी डिफेंस अधिकारी ने इस बारे में बताया
एक अमेरिकी डिफेंस के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि साउथ चाइना सी में एक मानवरहित सबमरीन ड्रोन पानी की सतह पर आ गया जिसे अमेरिकी सर्वे पोत यूएसएनएस बोडिच लेने जा ही रहा था कि तब तक चीनी नेवी ने इसे जब्त कर लिया।
अमेरिकी पोत ने किया इसका विरोध
एक छोटी नौका में बैठे चीनी नेवी के जवान जब इस ड्रोन को जब्त करने के लिए जा रहे थे तब अमेरिकी सर्वे पोत से रेडियो संदेश के माध्यम से विरोध जताकर उनको रोकने की कोशिश की। रेडियो संदेश में कहा गया कि वह ड्रोन अमेरिका की प्रॉपर्टी है और वह इंटरनेशनल वाटर में है।
यह घटना फिलीपींस के स्यूबिक बंदरगाह से 100 मील दक्षिण पश्चिम में हुई।
अमेरिका ने चीन से मांगा ड्रोन
पेंटागन प्रेस सेक्रेटरी पीटर कुक ने इस बारे में बताया है कि अमेरिकी सर्वे शिप बोडिच ने चीनी पोत से संपर्क साधकर ड्रोन लौटाने को कहा लेकिन उन्होंने यह अनुरोध ठुकरा दिया।
पीटर कुक ने कहा, 'वह ड्रोन अमेरिका का है। अन्तरराष्ट्रीय कानून का पालन करते हुए चीन हमें वह जल्द से जल्द लौटा दे।'












Click it and Unblock the Notifications