कोरोना के महज 31 केस मिलते ही नानजिंग शहर को चीन ने किया सील, लोग घर में हुए कैद
नई दिल्ली, 27 जुलाई। चीन प्रशासन जनता पर तनाशाही करने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जिंदगियों लेने वाला कोरोना वायरस भी चीन की ही देन हैं। शुरूआती दौर में कोरोना के मामले छिपाने वाला चीन एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ रहा है। इस वायरस से चीन इतना भयभीत हो चुका है कि चीन के एक शहर में महज 31 कोरोना पॉजिटिव केस आने पर उस शहर को ही सील कर दिया है और लोगों का घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित कर दिया है।

ये चीन का पूर्वी शहर नानजिंग हैं जहां 31 नए कोरोना केस मिलने के बाद वहां सख्त पाबंदियां लगा दी। इतना ही नहीं 90 लाख की आबादी वाले शहर को सील कर दिया है। इस शहर के नागरिकों को घर में रहने को कहा गया है। नानजिंग में नए केस सामने आने के बाद कुल मामलों का संख्या 112 हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया जेनेटिक सीक्वेंसिंग में खुलासा हुआ है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अब तेजी से फैल रहा है। नानजिंग सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन से जुड़े डिंग जाइ ने इस संबंध में कहा डेल्टा वैरिएंट में कुछ नए सिम्टम दिखे हैं ये तेजी से फैलता है और इसका इलाज भी लंबे समय तक चलता है।
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से सबसे पहले एयरपोर्ट कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद 9 मिलियन की आबादी वाले शहर में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। नानजिंग में कोरोना केस मिलने के बाद से अब तक चीन के 5 प्रांतों और 9 शहरों में कोरोना के केस मिले हैं। लगातार दो दिनों में नानजिंग में कोरोना के 30 से अधिक केस मिले। कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए शहर को प्रशासन ने 4 इलाकों को हाई रिस्क जोन और 25 क्षेत्रों को मीडियम रिस्क जोन में तब्दील कर दिया है।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नानजिंग में जिम, इंडोर स्विमिंग पूल्स, मूवी थिएटर, बार, बाथिंग वेन्यू, चेस, कार्ड रूम पर पाबंदी लगा दी है। सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने साथ ही आदेश दिया है जब तक बेहद जरूरी न हो घर से बाहर नहीं निकलें। वहीं फार्मेसी, होलसेल मार्केट, शॉपिंग मॉल्स और सुपरमार्केट्स में भी लोगों की संख्या निर्धारित कर दी है। डिलिवरी ब्वॉय के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications