India-China border: चीन बोला-गलवान घाटी हमेशा से हमारा हिस्सा, भारत सही रास्ते पर आकर बात करे
बीजिंग। चीन ने भारत के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच ही गलवान घाटी पर बड़ा बयान दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि गलवान घाटी का इलाका चीन की संप्रभुता के तहत आता है। इसके साथ ही चीन ने भारत को चेतावनी दी है कि वह सही रास्ते पर आकर इस मसले को सुलझाए।

भारतीय जवानों पर लगाए आरोप
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'गलवान घाटी हमेशा से ही चीन की संप्रभुता में आता था। भारत की सीमा पर तैनात जवानों ने इसमें उलटफेर की है और हमारे बॉर्डर प्रोटोकॉल्स का गंभीर उल्लंघन किया है जो सीमा से जुड़े मुद्दों पर है और जिन पर हम कमांडर लेवल वार्ता के दौरान निष्कर्ष पर पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा, 'हम भारत से कहेंगे वह अपने जवानों को गंभीरता के साथ अनुशासन में रहने के लिए कहे, पहले बाधा डालने वाली और भड़काऊ गतिविधियों को बंद करे, चीन के साथ आए और सही रास्ते पर वापस आकर इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझाए।'
Recommended Video
मंगलवार को भी दी थी चेतावनी
मंगलवार को भी चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से आक्रामक तरीके से गलवान में हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी गई। चीन के विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि चीनी जवानों के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना को नुकसान उठाना पड़ा है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत को चेतावनी दी कि वह इस मसले को और न उलझाए और न ही किसी प्रकार की एकपक्षीय कार्रवाई करे। प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, 'चीन ने भारत के सामने गंभीर अभिवेदन किया और विरोध दर्ज कराया है। हम सख्ती के साथ भारत से मांग करते हैं कि वह उचित समझौते का पालन करे और अपने फ्रंटलाइन जवानों को संयमित रखे। उन्हें किसी भी सूरत में सीमा रेखा नहीं लांघनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications