कनाडा से ओमिक्रॉन वेरिएंट एक पार्सल में आया, चीन की कोरोना वायरस पर नई पैंतरेबाजी
बीजिंग से आ रही रिपोर्ट में बताया गया है कि, राजधानी बीजिंग में एक तरह से लॉकडाउन ही लगा हुआ है और लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही घर से या फिर शहर से बाहर निकलने के लिए कहा गया है।
शंघाई, जनवरी 18: कोरोना वायरस पर बार बार झूठ बोलकर पूरी दुनिया में वायरस को फैलाने वाले चीन ने अपने देश में ओमिक्रॉन फैलने का ठीकरा कनाडा पर फोड़ दिया है। चीन की तरफ से कहा गया है कि, कनाडा से एक पैकेज के जरिए चीन में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट आया है। वहीं, चीन में पिछले कई महीनों से लगातार एक के बाद एक शहरों में लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं और अब जाकर शायद चीन को पता चल रहा होगा, कि उसने कोरोना वायरस पर झूठ बोलकर दुनिया को कितना तंग किया है।

कनाडा पर फोड़ा ठीकरा
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने चीन को काफी ज्यादा परेशान कर रखा है और चीन के अंदर कई इलाकों में बारी बारी से लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। खासकर चीन की ज़ीरो कोविड पॉलिसी ने लाखों लोगों को एक तरह से कैद में रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं, राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस को ओमिक्रॉन वेरिएंट के मिलन के बाद अब शीतकालीन ओलंपिक पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, जिससे चीन काफी डरा हुआ है। इस बीच चीन की तरफ से कहा गया है कि, चीन में ओमिक्रॉन वेरिएंट कनाडा से आए किसी एक पैकेट से फैला होगा। यानि, चीन ने बीजिंग में मिल ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

अधिकारियों को दिए गये निर्देश
चीन ने अपने डाक विभाग के कर्मचारियों को विदेशी डाक के संबंध में सख्त हिदायत देते हुए उनकी कड़ाई से निगरानी करने के लिए कहा है और विदेश से आने वाले हर पार्सल को वायरस मुक्त करने की चेतावनी दी है। वहीं, चीन की तरफ से कहा गया है कि, वो अपने डाक कर्मचारियों को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर रहा है, ताकि उसके डाक विभाग के कर्मचारी हर तरह के पार्सल को लेकर सुरक्षित रहे। बीजिंग में 4 फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है और अब करीब 2 हफ्तों का ही वक्त बचा है और शीतकालीन ओलंपिक को लेकर ज्यादातर एक्सपर्ट्स का यही कहना है, कि चीन ने भले ही ओलंपिक खेल को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया हो, लेकिन चीन के लिए खेल को पूरी तरह से संपन्न करना काफी मुश्किल होगा।

विदेशी पार्सल्स पर सख्त नजर
चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि, 'विदेशों से खरीदारी करना कम से कम करें'। इसके साथ ही सीसीटीवी की तरफ से कहा गया है कि, ''विदेशों से आए पार्सल को खोलते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहनकर ही विदेशी पार्सल खोलें।'' इसके साथ ही चीनी मीडिया ने कहा है कि, 'विदेशों से आए पार्सल को घर से बाहर खोलने की कोशिश करें'। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि, कनाडा से आए एक पैकेट को खोलने के बाद ही बीजिंग का शख्स कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हुआ है और उस पार्सल को अमेरिका और हांगकांग होते हुए बीजिंग तक भेजा गया था। इसके साथ ही चीन के अंदर सरकार की तरफ से विदेशी पार्सल को कैसे खोलना है, इसको लेकर भी तरीका बताया गया है और उसका वीडियो देशभर में फैलाया गया है।

साजिशों को तलाशता चीन
कहते हैं, जो चोर रहता है, उसे की चोरी करने की तरकीबें पता होती हैं और चूकीं चीन से ही कोरोना वायरस दुनिया में फैला है, लिहाजा चीन को अच्छे से पता है, कि कोरोना वायरस किन तरीकों से फैल सकता है। लिहाजा चीन की तरफ से सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि, कोल्ड चेन आयात, जैसे विदेशों से आने वाले मांस और मछली के उत्पात से कोरोना वायरस भेजा जा सकता है, लिहाजा इन पदार्थों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। भले ही डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को 'कमजोर' कहा हो, लेकिन चीन में ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है और चीन अपने सबसे पुराने झूठ पर अभी तक टिका हुआ है, कि कोरोना वायरस चीन से नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्से से चीन में आया है।

बीजिंग में लॉकडाउन जैसे हालात
बीजिंग से आ रही रिपोर्ट में बताया गया है कि, राजधानी बीजिंग में एक तरह से लॉकडाउन ही लगा हुआ है और लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही घर से या फिर शहर से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। वहीं, बीजिंग में वही लोग एंट्री कर सकते हैं, जिनके पास 24 घंटे के अंदर का कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट हो। आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते बीजिंग के पड़ोसी शहर झोंगशान में एक कोविड मरीज मिला था, जिसके बाद करीब 24 लाख की आबादी वाले इस शहर के हर एक शख्स का कोविड टेस्ट करवाया गया है और शहर के तमाम सैलून, जिम, सिनेमा हॉल समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को बंद कर दिया गया है, वहीं शहर के प्रभावित हिस्सों से लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications