'बैलून गिराकर अमेरिका ने बहुत बड़ी गलती की', चीन की चेतावनी, US सांसदों ने भी शुरू की कलह
अमेरिका ने चीन के जासूसी गुब्बारे को आसमान में ध्वस्त करने के लिए AIM-9X SIDEWINDER मिसाइल का इस्तेमाल किया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है।

US Shooting Down Balloon: अमेरिकी आसमान में मंडरा रहा जासूसी बैलून को गिराए जाने के बाद चीन बौखलाया हुआ है और चीन ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है, कि बैलून गिराकर अमेरिका ने चीन के साथ संबंधों को 'गंभीर नुकसान' पहुंचाया है। अमेरिका ने एक दिन पहले चीन के सर्विलांस बैलून को अपने एफ-22 फाइटर जेट से मिसाइल मारकर गिरा दिया था, जिसके बाद चीन बौखलाया हुआ है।

चीन ने अमेरिका को दी धमकी
अमेरिकी फाइटर जेट F-22 रैप्टर ने एक मिसाइल दागकर चीन के एक संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को नीचे गिरा दिया, जिससे एक सप्ताह से चले आ रहे 'बैलून कथा' का समापन हो गया, लेकिन कलह अभी तक जारी है। अमेरिकी नौसेना वर्तमान में चीन के जासूसी बैलून को खोजने के लिए अभियान चाला रही है, लेकिन चीन ने कहा है, कि अमेरिका के गुब्बारे को मार गिराए जाने से वाशिंगटन के साथ संबंध "गंभीर रूप से प्रभावित और क्षतिग्रस्त" हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बैलून का मलबा मिलने के बाद पता चल सकता है, कि चीन ने जिस बैलून को अमेरिका के आसमान में भेजा था, उसकी क्षमता कितनी थी, हालांकि कई एक्सपर्ट्स का कहना है, कि पेंटागन ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर गुब्बारे के प्रभाव को कम करके आंका है।

काफी विशालकाय था चीनी गुब्बारा
आपको बता दें, कि अमेरिका ने जिस बैलून को मार गिराया है, उसका आकार कम से कम तीन स्कूल बसों के आकार के बराबर था, जिसे सबसे पहले अमेरिका के मोंटाना में देखा गया था, जहां अमेरिका की तीन परमाणु मिसाइल लॉन्च फैसिलिटी हैं। वहीं, द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया है, कि अगर अमेरिका ने गुब्बारे को वहीं पर मार गिराया होता, तो बिखरे हुए मलबे से मोंटाना में 2,000 लोगों को खतरा हो सकता था। इसलिए, अमेरिकी अधिकारियों ने संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को दूर ले जाकर नीचे गिराने का फैसला किया। गुब्बारे को उस वक्त मारा गया, जब वो अटलांटिक महासागर के ऊपपर आ चुका था और राष्ट्रपति बाइडेन की इजाजत मिलने के बाद ही गुब्बारे पर मिसाइल दागी गई। बाइडेन ने कहा था, कि वो जल्द से जल्द गुब्बारे को नीचे गिराना चाहते थे।
अमेरिका में भी गुब्बारे पर कलह
वहीं, अमेरिका में भी चीनी गुब्बारे को लेकर राजनीति तेज है और रविवार को रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने चीनी गुब्बारे को लेकर जो बाइडेन की लेट प्रतिक्रिया की आलोचना की है और डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के सांसदों का कहना है, कि बाइडेन ने चीनी जासूसी गुब्बारे को एक तरह का मजाक बना दिया। हालांकि, बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने अपने राष्ट्रपति के फैसले का बचाव किया है। अमेरिका में बैलून गिराने की घटना, यूएस-चीन संबंधों को कैसे प्रभावित कर सकता है, इस पर तीखी बहस छिड़ गई। सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल ने ट्विटर पर कहा, कि "हमेशा की तरह, जब भी राष्ट्रीय रक्षा और विदेश नीति की बात आती है, तो बाइडेन प्रशासन ने पहले बहुत अनिश्चित और फिर बहुत देर से प्रतिक्रिया दी है।" उन्होंने कहा, कि "हमें चीन के जनवादी गणराज्य को अपने हवाई क्षेत्र का मजाक नहीं बनने देना चाहिए था।"

बाइडेन प्रशासन पर देरी बरतने का आरोप
वहीं, सीनेट की खुफिया समिति के वाइस चेयरमैन मार्को रूबियो ने CNN पर कहा, कि गुब्बारे की उपस्थिति के बारे में जनता को सचेत करने में राष्ट्रपति की देरी उनके "कर्तव्य का अपमान" है। उन्होंने मंगलवार को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा, कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की चीन यात्रा से ठीक पहले चीन ने अपने सर्विलांस बैलून को भेजकर बाइडेन को शर्मिंदा करने का बेशर्म प्रयास किया है। वहीं, अमेरिका के सांसद माइक टर्नर, जो यूएस हाउस इंटेलिजेंस कमेटी की अध्यक्षता करते हैं, उन्होंने भी बाइडेन की सख्त आलोचना की है। उन्होंने एनबीसी को बताया, कि "स्पष्ट रूप से राष्ट्रपति इसे अटलांटिक के ऊपर ले जा रहे हैं ... इस खेल का खत्म होना, क्वार्टरबैक से निपटने जैसा है।" उन्होंने कहा, कि इस बैलून को जो सर्विलांस करने का काम था, वो पहले ही कर चुका होगा, लिहाजा इसे अमेरिकी आसमान में आने की इजाजत ही नहीं देनी चाहिए थी।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने किया राष्ट्रपति का बचाव
वहीं, सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने जोर देकर कहा, कि बाइडेन प्रशासन ने "सही कॉल लिया है।" उन्होंने एक बयान में कहा, कि "हमने चीन को स्पष्ट संदेश दिया है, कि ये बात अस्वीकार्य है।" उन्होंने कहा, कि "हमने नागरिकों की रक्षा की है। अपनी खुद की संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखते हुए हमने और अधिक जानकारी हासिल की है।" शूमर ने कहा, कि एफ -22 फाइटर जेट द्वारा गुब्बारे को गिराना "सिर्फ सबसे सुरक्षित विकल्प नहीं था, बल्कि यह वह फैसला था, जिसने हमारे इंटेलिजेंस को मेक्सिमम किया।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि चीनी गुब्बारे को लेकर अमेरिकी सीनेट को 15 फरवरी को पूरी जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications