शी जिनपिंग ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड- आधुनिक समाजवाद देश और वर्ल्ड क्लास मिलिट्री खड़ी करने पर दिया जोर
बीजिंग। शी जिनपिंग दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। बीजिंग में शुरू हुई 19वीं कांग्रेस मीटिंग में शी जिनपिंग ने करीब 2000 डेलिगेट्स को और टीवी के माध्यम से अपने 1 अरब 40 करोड़ वाले दुनिया के सबसे बड़ी आबादी वाले देश को संबोधित किया। सीपीसी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ कांग्रेस) की मीटिंग में जिनपिंग ने चीन को 'आधुनिक समाजवाद देश' (Modern Socialist Country) बनाने का प्रण लिया। सीपीसी की मीटिंग के पहले दिन शी जिनपिंग ने अपने पांच साल की रिपोर्ट पेश की।

बीजिंग के इस बंद हॉल में शी जिनपिंग ने एक लंबा भाषण पढ़ते हुए नए पोलित ब्यूरो मेंबर को भी चुना, जो अगले पांच साल के लिए करीब डेढ़ अरब की आबादी वाले देश पर राज करेंगे। बीजिंग के द ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में जिनपिंग ने अपने एतिहासिक भाषण देते हुए चीन को नए युग और नई दिशा में ला जाने की बात कही। जिनपिंग के भाषण के दौरान 91 साल के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन भी मौजूद थे।
जिनपिंग ने कहा, 'लंबे समय से कठिन परिश्रम करने के दौरान, समाजवाद के साथ चीन की विशेषता अब नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। देश के विकास के लिए यह एक नई और एतिहासिक दिशा है'। जिनपिंग ने साथ में यह भी कहा कि वे किसी अन्य देश के पॉलिटिकल सिस्टम की कभी नकल नहीं करेंगे।
देश की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कि चीन विदेशी निवेश के लिए अपने मार्केट के विस्तार का विस्तार करगी। जिनपिंग ने कहा कि चीन की राजनीतिक व्यवस्था लोगों के मूल हितों की रक्षा करने का सबसे व्यापक, वास्तविक और सबसे प्रभावी है। उन्होंने कांग्रेस में कहा कि पार्टी कमांड का पालन करते हुए उनका लक्ष्य वर्ल्ड क्लास आर्म्ड फॉर्सेस बनाने पर है, जिससे कि वह युद्धों को जीत सके।
बता दें कि चीन के संविधान में शी जिनपिंग के विचारों को भी शामिल किया जाएगा। यानि, जो मुल्क मार्क्स, लेनिन, माओ जेदांग देंग जियाओपिंग के विचारों पर चलता था, वो अब शी जिनपिंग के आदर्शों पर भी चलेगा। बीते पांच साल में शी जिनपिंग ना सिर्फ चीन के बल्कि दुनिया में भी सबसे ज्यादा ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications