चीन के स्टार पियानिस्ट ली युंडी वेश्या के साथ हुए अरेस्ट
बीजिंग, 22 अक्टूबर: चीनी मीडिया के मुताबिक, वेश्यावृत्ति के आरोप में चीन ने एक स्टार पियानोवादक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात पियानोवादक ली युंडी को एक सेक्स वर्कर के साथ गिरफ्तार किया गया था। 39 वर्षीय ली युंडी और एक 29 वर्षीय महिला को गुरुवार एक साथ मिले थे। जिसके बाद बीजिंग के चाओयांग जिले की पुलिस ने हिरासत में लिया। स्थानीय मीडिया ने जिला पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने "अवैध व्यवहार" स्वीकार किया है और उन्हें प्रशासनिक हिरासत में रखा गया है।

चीन के सोशल मीडिया ऐप वीबो पर नेशनल आइकॉन ली युंडी की गिरफ्तारी की खबरें चल रही हैं। पुलिस ने भी संकेतिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी की बात कही है। बीजिंग पुलिस द्वारा गुरुवार रात लिखी गई एक वीबो पोस्ट में पियानो कीबोर्ड की शेयर की गई है। जिसमें लिखा गया है, उसकी दुनिया वास्तव में काले और सफेद से अधिक है, लेकिन काले और सफेद को अलग करना चाहिए। कोई गलती नहीं करना...।
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने ली युंडी की पहचान पुलिस द्वारा उठाए गए व्यक्ति के रूप में की है। ली चीन में एक सेलिब्रिटी हैं जहां पियानो सीखना बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। 2000 में XIV इंटरनेशनल चोपिन पियानो प्रतियोगिता जीतने वाले ली (18) सबसे कम उम्र के पियानोवादक थे। 2015 में उन्होंने प्रतियोगिता के लिए जज के रूप में काम किया।
दुनिया भर में परफॉर्मेंस करने के अलावा, पियानोवादक ली ने चीन के राष्ट्रीय प्रसारक, सीसीटीवी के एनुअल स्प्रिंग फेस्टिवल, या चीनी नव वर्ष, गाला में कई बार प्रदर्शन किया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिना वीबो पर ली की गिरफ्तारी की खबरों से संबंधित हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं। ली चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की चोंगकिंग म्युनिसिपल कमेटी की स्थायी समिति और ऑल-चाइना यूथ फेडरेशन की स्थायी समिति के सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications