China Robot Dog: चीन ने दुनिया को दिखाया दनादन गोलियां बरसाने वाला 'कुत्ता', भारत को कितना खतरा!
China Robot Dog News: युद्ध लड़ने के लिए उतावला चीन एक के बाद एक आधुनिक हथियार बना रहा है, ताकि जंग में जीत हासिल की जा सके और उसने आधुनिक युद्ध के मैदान में लड़ने के लिए रोबोट डॉग बनाया है, जो इंसानों की तरह रायफल चलाने में माहिर है।
हाल ही में कंबोडिया के साथ एक सैन्य अभ्यास के दौरान, चीन की सेना ने एक रोबोट डॉग को पहली बार दुनिया दिखाया है, जिसकी पीठ पर एक ऑटोमेटिक राइफल लगी हुई थी, और जो इंसानों के सबसे अच्छे (इलेक्ट्रॉनिक) दोस्त (डॉग) को किलिंग मशीन में बदल रहा है।

चीन के एक सैनिक चेन वेई ने राज्य प्रसारक सीसीटीवी के एक वीडियो में कहा है, कि "यह हमारे शहरी युद्ध अभियानों में एक नए सदस्य के रूप में काम कर सकता है, जो टोही ऑपरेशन और दुश्मन की पहचान करने और लक्ष्य पर हमला करने के लिए हमारी (सैनिकों) जगह ले सकता है।"
चीन-कंबोडिया "गोल्डन ड्रैगन 2024" सैन्य अभ्यास के दौरान बनाए गए दो मिनट के वीडियो में रोबोट डॉग को एक रिमोट ऑपरेटर के कंट्रोल से चलते, उछलते, लेटते और पीछे की ओर बढ़ते हुए भी दिखाया गया है। इस सैन्य अभ्यास में, राइफल से फायर करने वाला रोबोट एक पैदल सेना इकाई को एक नकली इमारत में ले जाता हुआ दिखाई देता है।
वीडियो के आखिरी हिस्से में एक छह-रोटर एरियल ड्रोन के नीचे एक ऑटोमेटिक राइफल भी दिखाई गई है, जो वीडियो में चीन के "इंटेलिजेंट मानवरहित उपकरणों की विविधता" को दर्शाता है।
रोबोट कुत्तों और छोटे एरियल ड्रोन का सैन्य उपयोग कोई नई बात नहीं है। पिछले साल भी चीनी मीडिया सीसीटीवी के एक वीडियो में चीन के राइफल से लैस इलेक्ट्रॉनिक कुत्तों को चीन में आयोजित चीनी, कंबोडियाई, लाओ, मलेशियाई, थाई और वियतनामी सेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास में दिखाया गया था।
अमेरिका भी दिखा चुका है रोबोट डॉग
इससे पहले साल 2020 में, अमेरिकी वायु सेना ने दिखाया था, कि कैसे उसने अपने एडवांस वार मैनेजमेंट सिस्टम (ABMS) में रोबोट कुत्तों का उपयोग किया है, जो अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के लिए खतरों का पता लगाने और उनका मुकाबला करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट और तेज डेटा विश्लेषण का उपयोग करता है।
वहीं, 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से, युद्ध के मैदान में, जमीन, समुद्र और हवा में ड्रोन का इस्तेमाल आम हो गए हैं, जो बड़े बड़े युद्धपोतों पर भी हमला करने में सक्षम हो चुके हैं।
यूक्रेन में युद्ध के मैदानों पर देखे गए ड्रोन की घातक क्षमताओं ने उन्हें बेहतरीन हथियार बना दिया, जिसका बजट काफी कम होता है, लेकिन ये दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाने में सक्षम होते हैं। चीन दुनिया के अग्रणी ड्रोन निर्यातकों में से एक है, लेकिन पिछले साल इसके वाणिज्य मंत्रालय ने "राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा" की आवश्यकता का हवाला देते हुए ड्रोन टेक्नोलॉजी के निर्यात को कंट्रोल कर दिया।
रोबोट कुत्तों को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लिए एक खतरनाक हथियार बताया जा रहा है। वहीं, चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स के मुताबि, विदेशी सेनाओं के साथ अभ्यास में रोबोट कुत्तों की मौजूदगी विकास के एक उन्नत चरण का संकेत देती है। ग्लोबल टाइम्स ने एक अनाम विशेषज्ञ के हवाले से कहा है, कि "आमतौर पर, किसी दूसरे देश के साथ संयुक्त अभ्यास में कोई नया उपकरण नहीं लाया जाता है, इसलिए रोबोट कुत्तों को टेक्नोलॉजी के एक निश्चित स्तर तक पहुंचना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications