चीन में तालिबानी फरमान, क्रिसमस सेल पर लगाई रोक

बीजिंग। चीन के उत्तरी प्रांत में एक शहर ने क्रिसमस सेल पर रोक लगा दी है। हालांकि, लांगफांग शहर के अधिकारियों ने कहा है कि उनका मकसद क्रिसमस को निशाना बनाना नहीं है। नास्तिक देश चीन के अधिकारियों ने कहा कि यह एक पश्चिमी सभ्यता वाला त्योहार है, जो देश के युवाओं पर गलत प्रभाव डालेगा। ईसाई धर्म चीन का पांचवा सबसे बड़ा धर्म है। चीन इससे पहले भी कई बार मुस्लिम और अन्य धर्मों के त्योहारों को निशाना बना चुका है।

चीन में तालिबानी फरमान, क्रिसमस सेल पर लगाई रोक

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में स्थित लांगफांग शहर के अर्बन मैनेजमेंट ब्यूरो ने रविवार को एक नोटिस जारी कर स्ट्रीट पर क्रिसमस की ट्री लगाने पर रोक लगा दी है। लांगफांग के सरकारी अधिकारियों ने साफ-सफाई का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।

नोटिस में कहा गया है कि किसी भी दुकानों पर क्रिसमस से जुड़े पोस्टर्स, बैनर्स, ट्री और लाइटिंग से जुड़े समान नहीं मिलने चाहिए। इसके अलावा क्रिसमस सेल में बिकने वाले सांता क्लॉज, क्रिसमस एपल, सांता कस्टम्स से जुड़े सामान भी नहीं मिलने चाहिए।

यहां तक कि नोटिस में कहा गया है कि सभी लोगों को क्रिसमस के दिन काम पर आने के लिए कहा गया है। यह नोटिस ऑनलाइन जारी किया गया है और साथ में पुलिस को पार्क और उन जगहों पर नजर रखने के लिए कहा गया है जहां क्रिसमस मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+