Kiss ना करें, साथ ना सोएं कपल... शंघाई में लगा अजब-गजब लॉकडाउन

बीजिंग, 07 अप्रैल: चीन एक बार फिर से कोरोना महामारी की भीषण चपेट में है। चीन के शहर शंघाई में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। तेज से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। शंघाई के करीब 26 मिलियन लोग अभी घरों में कैद हैं। घरों में कैद लोग इन घोषणाओं और अपील को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अजीबो-गरीब कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus In China: Shanghai में अजब-गजब लॉकडाउन, Couple एक दूसरे का ना करें Kiss | वनइंडिया हिंदी
    शंघाई चीन में मौजूदा कोविड-19 प्रकोप का हॉटस्पॉट

    शंघाई चीन में मौजूदा कोविड-19 प्रकोप का हॉटस्पॉट

    शंघाई चीन में मौजूदा कोविड-19 प्रकोप का हॉटस्पॉट है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में दैनिक संक्रमण की संख्या में गिरावट आई है, फिर भी यह अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक है। यह शहर के सभी 26 मिलियन निवासियों को घर में रहने के लिए कहा गया है। कुछ लोगों ने सरकार द्वारा कोरोना लॉकडाउन का पालन करने के लिए की जा रही घोषणाओं से जुड़ा वीडियो शेयर कर रहे हैं। जो काफी मजेदार हैं।

    लोगों को गाना ना गाने और खिड़की बंद रखने के लिए कहा गया

    इकोनॉमिस्ट की एलिस सू ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो के हवाले से इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ड्रोन बालकनी में खड़े लोगों से गाना बंद करने के लिए कह रहा है। इसके अलावा अपनी स्वतंत्रता की इच्छा को नियंत्रित करें, अपने घर की खिड़की न खोलने के लिए कह रहे हैं। सू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शंघाई के नागरिक आपूर्ति के अभाव में गाना गाने और प्रदर्शन करने के लिए अपनी बालकनी पर आए।

    'आज रात से कपल्स को अलग सोना चाहिए, किस नहीं करना चाहिए'

    'आज रात से कपल्स को अलग सोना चाहिए, किस नहीं करना चाहिए'

    एक ड्रोन कहता दिखाई पड़ता रहा है कि, कोविड प्रतिबंधों का पालन करें। आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें। खिड़की मत खोलें और गाना न गाएं। सोशल मीडिया पर शेयर एक और वीडियो में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि, आज रात से कपल्स को अलग सोना चाहिए, किस नहीं करना चाहिए, उन्हें एक दूसरे को गले लगाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा दोनों को अलग से खाना चाहिए।

    खाने-पीने की चीजों की कमी से जूझ रहे हैं लोग

    खाने-पीने की चीजों की कमी से जूझ रहे हैं लोग

    वहीं एक अन्य वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ड्रोन रेजिडेंशियल एरिया में उड़ रहा है। और कोविड प्रोटोकॉल को लेकर घोषणाएं कर रहा है। एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक रोबोट शंघाई की सड़कों पर लोगों को कोरोना गाइडलाइंस और लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहा था। करोड़ों की संख्या में लोग सख्त लॉकडाउन के तहत अपने घरों में कैद हैं और खाने-पीने की चीजों के अभाव का सामना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+