Coronavirus: चीन का कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का दावा फेल, कई शहरों फिर लॉकडाउन, गांवों में फैला संक्रमण
कोरोना संक्रमण बढ़ने से चीन के कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। सबसे नया लंगफंग शहर में चीन सरकार ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया है। लंगफंग में रहने वाले 2 करोड़ लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बीजिंग: China corona update: पिछले साल 11 जनवरी को चीन में कोरोना वायरस से पहली मौत रिपोर्ट की गई थी, और तब दुनिया ने पहली बार कोरोना वायरस के बारे में जाना था। चीन के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से पूरा विश्व पिछले एक साल से परेशान है। हालांकि, चीन पिछले साल जुलाई से ही दावा करता रहा है, कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है, लेकिन चीन के झूठ की कलई खुल गई है। क्योंकि, कोरोना संक्रमण बढ़ने से चीन के कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। सबसे नया लंगफंग शहर में चीन सरकार ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया है। लंगफंग में रहने वाले 2 करोड़ लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

संक्रमण पर काबू पाने में जुटा प्रशासन
मंगलवार को बीजिंग के पास स्थिति लंगफंग शहर में रहने वाले करीब 50 लाख लोगों को होम क्वारंटाइन कर कोरोना संक्रमण को राजधानी में फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। लंगफंग के लोकल प्रशासन का कहना है, कि शहरवासियों को एक हफ्ते तक घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है, और कोरोना ग्राफ को डॉउन करने के लिए बड़े पैमाने पर न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग की जा रही है। चीन में कोरोना के नये सर्ज ने चीनी सरकार के माथे की चिंता को फिर से बढ़ा दिया है। वहीं, प्रशासन को आशंका है, कि कोरोना वायरस गांव तक पहुंच गया है, ये आशंका इसलिए है, क्योंकि, हेबेई प्रांत में एक शादी समारोह में 300 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं, जिनमें 200 से ज्यादा लोग गांव में रहने वाले किसान हैं।
कई शहरों में लोगों पर पाबंदियां
लंगफंग शहर के अंदर आने वाले गुआन और सेन्ह की सीमा राजधानी बीजिंग से लगती है। और इन जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए सख्ती और ज्यादा है। चीन में कोरोना से बचने के लिए लगाए गये नये प्रोटोकॉल के तहत हेबेई में रहने वाले करीब एक करोड़ और जिंगाती शहर में रहने वाले करीब 70 लाख लोगों को बिना जरूरी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तीन शहरों में सख्त बंदी और नियंत्रण लगाए गये हैं। साथ ही हेबेई और लंगफंग शहरों को जोड़ने वाले राजमार्गों को भी बंद कर दिए गया है।
लगातार मिल रहे हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज
चायना नेशनल हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं सोमवार को सौ से ज्यादा कोविड मरीज मिले थे। चीन के लिए सबसे परेशान करने वाली बात ये है, कि हेबेई प्रांत में मिले 42 मरीजों में से 40 मरीज स्थानीय लोगों की वजह से संक्रमित हुए हैं, यानि चीन में ग्रामीण स्तर पर भी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, राजधानी बीजिंग में 95 ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है, जो कोरोना संक्रमित लोगों के नजदीकी संपर्क में आये थे।
चायनीज एक्सपर्ट्स की चेतावनी
ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को रिपोर्ट में कहा कि चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है, कि गांवों में संक्रमण चीन के लिए एक नई और बड़ी चुनौती बन गया है। उत्तर पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र (एक्सयूएआर) कोरोना संक्रमण से पहले ही प्रभावित है। एक्सपर्ट्स का मानना है, की गांवों तक संक्रमण को फैलने से रोकने में स्थानीय प्रशासन ने भारी लापरवाही बरती है। प्रशासन का सर्विलांस और टेस्टिंग प्रक्रिया भी सवालों में है । वहीं, संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है, कि कोरोना के सुपर स्प्रेडरों की पहचान करना बेहद जरूरी है, और वक्त रहते अगर इनकी पहचान नहीं की गई, तो ये चीन के अनगिणत लोगों तक कोरोना वायरस पहुंचा सकते हैं।
आपको बता दें, कि चीनी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक चीन में अब तक कोरोना वायरस के 87 हजार 591 मरीज मिले हैं। जिनमें 4 हजार 634 लोगों की मौत हुई है। वहीं, चीन लगातार ये दावा करता आ रहा था, कि उसने कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें: बर्ड फ्लू से चिकन और अंडे के कारोबार पर मार, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में दामों में भारी गिरावट
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications