जापान के करीब से गुजरा चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर, हरकत में आई जापानी सेना, पीछा करने के लिए भेजे फाइटर जेट्स
जापानी द्वीप ओकिनावा के पास चीनी युद्धपोत से लगभग 300 बार फाइटर जेट्स ने उड़ान भरने का अभ्यास किया। इस युद्धपोत पर कई घातक मिसाइलों से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर चीनी जंगी जहाजों के बेड़े का नेतृत्व कर रहे थे।

Image: File
जापान ने सोमवार को कहा कि उसने चीन के विमानों पर नजर रखने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है। जापान का कहना है कि कुछ समय पहले ओकिनावा प्रान्त के मुख्य द्वीप और मियाको द्वीप आसपास चीन का महाविनाशक एयरक्राफ्ट कैरियर लिआओनिंग को गुजरते देखा गया था। जापान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बीते दो सप्ताह में कई बार चीनी विमानों ने इन इलाकों में आवाजाही की है। लेकिन यह पहली बार है कि इस युद्धपोत यहां से गुजरते हुए देखा गया।
ओकिनावा के पास से गुजरे विमान
चीन के पास फिलहाल तीन विशाल युद्धपोत हैं और वह चौथे युद्धपोत के निर्माण पर तेजी से काम कर रहा है। जापानी रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक जापानी द्वीप ओकिनावा के पास चीनी युद्धपोत से लगभग 300 बार फाइटर जेट्स ने उड़ान भरने का अभ्यास किया। इस युद्धपोत पर कई घातक मिसाइलों से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर चीनी जंगी जहाजों के बेड़े का नेतृत्व कर रहे थे। चीनी विमानों का पता लगते ही उनकी वायु सेना एक्टिव हो गई। उसने फाइटर जेट, युद्धपोत और हेलिकॉप्टर भेजे, जिसके बाद चीनी विमान वापस लौट गए।
जापान पर नजर रख रहा ड्रैगन
जापान ने यह भी कहा कि रविवार और सोमवार को चीनी सेना का WZ7 ड्रोन, पूर्वी चीन सागर से उड़ान भरा था और प्रशांत की ओर दक्षिणी द्वीपों के बीच से गुजरा था। यह ड्रोन मियाको द्वीप के दक्षिण में मुड़ा और उसी रास्ते से मुख्य भूमि चीन की ओर वापस चला गया। बयान के मुताबिक, ड्रोन जापान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया था। मंत्रालय के मुताबिक पहली बार ऐसे किसी ड्रोन को इस इलाके में देखा गया है। ड्रोनों को देखने के बाद से जापानी सेना ने गश्ती और निगरानी तेज कर दी है। उनका मानना है कि चीनी सेना अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास में विभिन्न ड्रोन का उपयोग कर सकती है।
जापान ने सुरक्षा नीति में किया बदलाव
पिछले दिनों जापान ने एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर एक अहम दस्तावेज जारी किया है। जापान ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की नीति में बड़ा बदलाव किया है। बेहद शांत देश का तमगा रखने वाले जापान अब खुद को आक्रामक बनाने में जुट गया है। जापान ने अपने रक्षा बजट में एतिहासिक इजाफा किया है। अगले पांच साल में जापान 37 बिलियन डॉलर सिर्फ लम्बी दूरी वाली मिसाइलों की तैनाती पर खर्च करेगा।












Click it and Unblock the Notifications