पूरे चीन में ओमिक्रॉन फैलने की आशंका से हड़कंप, 4 महीने बाद सबसे ज्यादा मामले, सरकार के फूले हाथ पांव
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के डर के बीच पूरे चीन में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।
बीजिंग, दिसंबर 25: कोरोना वायरस को जन्म देने वाला चीन भले ही कोरोना वायरस की पहली लहर में पूरी दुनिया को फंसाने में कामयाब हो गया हो, लेकिन इस साल कोरोना वायरस से चीन का पीछा नहीं छूट रहा है। बार बार चीन के अलग अलग शहरों में लॉकडाउन लग रहे हैं। पहले चीन को डेल्टा वेरिएंट ने परेशान किया था और अब ओमिक्रॉन वेरिएंट ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की नाक में दम कर रखा है।

4 महीने बाद सबसे ज्यादा मामले
चीन ने शनिवार को चार महीनों में अपने सबसे अधिक नए कोरोनोवायरस मामलों की रिपोर्ट दी है। और अधिकारियों ने कहा है कि, शीआन शहर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गये हैं, जहां लाखों लोगों को घरो में बंद रखा गया है। चीन की तानाशाह सरकार की तरफ से एक भी आदमी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। चीन, जहां कोरोनोवायरस का पहली बार 2019 के अंत में पता चला था, वो कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हाई अलर्ट पर है, क्योंकि चीन में अगले साल फरवरी में ओलंपिक प्रतियोगिता भी होनी है और अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि, ओलंपिक खेल की वजह से चीन की स्थिति खराब होगी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक बयान के अनुसार, शनिवार को चीन में 140 नये कोविड मामले मिले हैं, जिनमें से 87 संक्रमित स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं, जबकि बाकी मरीज विदेशों से आए हुए हैं। एक दिन पहले ये आंकड़ा सिर्फ 55 था।
Recommended Video

शियान शहर में लॉकडाउन
वहीं, चीन की सरकार ने वुहान जितने ही बड़े शहर शियान में भी गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह शहर कई पूर्व चीनी राजवंशों की राजधानी और टेराकोटा वॉरियर्स के लिए मशहूर है। यहां की 1.3 करोड़ आबादी से कहा गया है कि वह अपने घरों में ही बंद रहें। बीते दो वर्षों में चीन ने कहीं भी इतना बड़ा लॉकडाउन नहीं लगाया था और वह छोटे-छोटे लॉकडाउन लगाकर ही वायरस को कंट्रोल कर रहा था। लेकिन, ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनिया में जो दशहत मची हुई, उससे आशंकित चीनी शासकों ने पश्चिम के इस बड़े शहर को पूरी तरह से तालों में बंद कर दिया है।

परीक्षण केन्द्रों के बाहर लंबी लाइनें
राज्य प्रसारक सीसीटीवी के फुटेज में शनिवार को शीआन शहर में कोरोना परीक्षण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिखाई गईं और अधिकारी जल्द से जल्द लोंगों की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, शिआन शहर में सख्त लॉकडाउन नियमों के तहत, गुरुवार से शीआन के सभी घरों में जरूरत के सामान खरीदने के लिए हर दो दिन में केवल एक सदस्य को बाहर भेजने की अनुमति दी गई है। निवासियों को शहर छोड़ने के लिए अपने नियोक्ता या स्थानीय अधिकारियों से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। वहीं शिआन शहर में 9 दिसंबर को पहली बार मामला दर्ज किया था और अब शिआन शहर में लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं।

अधिकारियों को मिली सजा
वहीं, चीन की सरकारी अखबार के मुताबिक, शीआन शहर में कोरोना फैलने को लेकर चीन की सरकार ने 26 शीआन अधिकारियों को कोरोना वायरस की रोकथाम में लापरवाही बरतने के लिए 26 अधिकारियोंक को सजा दी गई है। चीन की सरकारी अखबार के मुताबिक, वो अधिकारी जो अपने क्षेत्र में वायरस को रोकने में नाकाम रहते हैं, उन्हें बीजिंग के सख्त कोविड नियम के तहत या तो बर्खास्त कर दिया जाता है या फिर जुर्माना लगाया जाता है। शीआन के मामले अब तक बीजिंग सहित पांच अन्य शहरों में फैल चुके हैं और चीन की सरकार को अब सबसे बड़ा डर इस बात को लेकर है, कि क्या ओमिक्रॉन वेरिएंट पूरे देश में फैलना तो नहीं शुरू हो गया है। क्योंकि, अगर ऐसा हो, तो फिर चीन बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा। आपको बता दें कि, साल 2019 के अंत में वुहान शहर में पहली बार वायरस के सामने आने के बाद से चीन ने 100,871 संक्रमण के मामले सामने आए और 5,000 से कम मौतों की सूचना दी है।

छुट्टियों और ओलंपिक को लेकर चिंता
चीन में कोविड का संक्रमण ऐसे समय में बढ़ने लगा है, जब छुट्टियों की वजह से यात्राएं बढ़ी हैं और विंटर ओलम्पिक गेम्स की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके लिए फरवरी में बड़ी तादाद में एथलीट और बाकी लोग पहुंचने वाले हैं। अभी ज्यादातर संक्रमण डेल्टा वेरिएंट के बताए जा रहे हैं जो अधिकतर देशों में गर्मियों में फैलकर कम हो चुके हैं। लेकिन, चीन ज्यादा संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हताश लग रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह वैक्सीन और पहले के संक्रमण से प्राप्त इम्यूनिटी को भी नाकाम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के उप प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। शिन्हुआ के मुताबिक चीन के 25 सदस्यीय पोलिब्यूरो के सदस्यों में शामिल सुन ने महत्वपूर्ण स्थानों पर बड़ी भीड़ और लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित करने पर जोर दिया है।

घरेलू उड़ानों पर रोक
स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि शिआन से संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए गुरुवार से शहर की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पूरी महामारी के दौरान चीन ने यह नीति अपनाई है कि संक्रमण के बाद बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, धुआंधार कॉन्टैक्ट-ट्रेसिंग और चुन-चुनकर लॉकडॉउन लगाकर इस वायरस को कंट्रोल किया है। लेकिन, नए वेरिएंट ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को सख्त कदम उठाने को मजबूर किया है। दावा है कि चीन में करीब दो महीने से कोविड को कोई भी लोकल मामला सामने नहीं आया था। 2020 की शुरुआत में वुहान के बाद से वह लोकल लॉकडाउन से ही काम चला रहा था, लेकिन अब शियान में उसी तरह की पाबंदी लगाई गई है, जो कि जनसंख्या के मामले में वुहान के ही बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications