रक्षा मंत्री ली शांगफू को चीन ने किया बर्खास्त, 2 महीने से थे लापता
China Defence Minister Li Shangfu: कई महीनों की अटकलों के बाद चीनी सरकार ने ली शांगफू (Li Shangfu ) को रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है। चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जनरल ली शांगफू को रक्षा मंत्री और स्टेट काउंसिल के पद से हटा दिया गया है।
पिछले तीन महीनों में बीजिंग की यह दूसरी बड़ी बेदखली है। यह कदम तब उठाया गया, जब ली शांगफू पिछले दो महीने से गायब है। मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान रक्षा मंत्री बने शांगफू को 29 अगस्त के भाषण देने के बाद से नहीं देखा गया।

चीन ने ली शांगफू को रक्षा मंत्री और राज्य पार्षद के पद से हटा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार देश के शीर्ष सांसदों, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने भी पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया।
विशेष रूप से किन गैंग - पूर्व चीनी विदेश मंत्री, जिन्हें लंबे समय तक सार्वजनिक दृश्य से अनुपस्थित रहने के बाद बदल दिया गया था उनसे भी राज्य पार्षद का पद छीन लिया गया।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को ली शांगफू को चीन के स्टेट काउंसिलर और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के पद से हटाने और किन गैंग को स्टेट काउंसिलर के पद से हटाने के लिए एक राष्ट्रपति डिक्री पर हस्ताक्षर किए।
हालांकि बीजिंग ने न तो कोई स्पष्टीकरण दिया है और न ही किसी प्रतिस्थापन की घोषणा की है, जिससे देश बिना रक्षा मंत्री के रह जाएगा, क्योंकि वह 29-31 अक्टूबर को बीजिंग जियांगशान फोरम में विदेशी रक्षा अधिकारियों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 29 अगस्त 2023 को देखा गया था। उन्होंने लास्ट टाइम तीसरे चीन-अफ्रीका पीस एंड सिक्योरिटी फोरम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम से पहले चीनी रक्षा मंत्री को रूस में एक सुरक्षा सम्मेलन में देखा गया था। जिसके बाद उनकी कोई खोज खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications