‘जासूसी’ बैलून उड़ाए जाने के बाद थम नहीं रहा चीन का गुस्सा, अब US के साथ फोनकॉल का प्रस्ताव भी ठुकराया
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिकी आकाश में गुब्बारा देखे जाने के बाद पिछले सप्ताहांत होने वाली बीजिंग की यात्रा स्थगित कर दी थी।

File Image: Oneindia
अमेरिकी हवाई इलाके में उड़ रहे चीनी गुब्बारे को नुकसान पुहंचाने से चीनी सरकार नाराज हो गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पेंटागन का हवाला देते हुए बताया कि चीन ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और उनके बीजिंग समकक्ष वेई फेंघे के बीच टेलीफोन कॉल के लिए वाशिंगटन के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।
पेंटागन अधिकारी पर नाराज हुआ चीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान द्वारा एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को दोनों अधिकारियों के बीच बातचीत का अनुरोध किया गया था। लेकिन चीन ने पेंटागन को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे अस्वीकार कर दिया। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने एक बयान में कहा, "दुर्भाग्य से चीन ने हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।" पैट राइडर ने कहा, "हम संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच आपसी संबंधों को बनाए रखने के लिए संचार की खुली लाइनों को जारी रखने की अहमियत में विश्वास करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "खासकर, इस तरह के मामलों में हमारी सेनाओं के बीच की रेखाएं विशेष रूप से अहम हैं।"
गुब्बारा उड़ाने से पहले चीन को नहीं दी जानकारी
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिकी आकाश में गुब्बारा देखे जाने के बाद पिछले सप्ताहांत होने वाली बीजिंग की यात्रा स्थगित कर दी थी। चीनी गुब्बारे को सबसे पहले मोंटाना के ऊपर देखा गया था। अमेरिका का कहना है कि बैलून एक निगरानी उपकरण (surveillance device) था और इसका देश में चक्कर लगाना अमेरिकी क्षेत्र का उल्लंघन है। अधिकारियों ने कहा कि बैलून को मार गिराए जाने से पहले उन्हें इस बारे में चीन को यह बताने की जरूरत महसूस नहीं हुई। हालांकि चीन की ओर से कहा गया कि बैलून मौसम की निगरानी करने वाला एक उपकरण था जो अपने सफर के दौरान रास्ते से भटक गया और अमेरिका को इसे नष्ट करने का कोई अधिकार नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications