अजय बंगा की उम्मीदवारी से घबराया चीन, विश्व बैंक चीफ के तौर पर समर्थन करने पर अटकाया रोड़ा, जाने कौन हैं?

विश्व बैंक के लिए नामित मास्टर कार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा गुरुवार को भारत में होंगे। इस दौरान वह दिल्ली में पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे।

Image: Oneindia

ajay banga china support doubtful

भारतीय मूल के कारोबारी और वर्ल्ड बैंक प्रमुख के लिए अमेरिकी उम्मीदवार अजय बंगा को समर्थन देने को लेकर चीन ने संदेह जताया है। चीन ने कहा है कि उसके लिये योग्यता के आधार पर अन्य संभावित उम्मीदवारों को समर्थन देने का विकल्प खुला हुआ है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 63 साल के बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिये नामित किया था।

हमारे विकल्प खुले हैंः चीन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय बंगा के समर्थन को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, "हमने अमेरिकी पक्ष की ओर से नामित उम्मीदवार पर गौर किया है लेकिन अन्य संभावित उम्मीदवारों के लिए भी हमारे विकल्प खुले हुए हैं।" वेनबिग ने आगे कहा कि विश्व बैंक दुनिया का सबसे प्रभावशाली बहुपक्षीय विकास संस्थान है और वैश्विक गरीबी उन्मूलन और विकास के लिए प्रणालीगत महत्व का है। उन्होंने कहा, 'विश्व बैंक के एक प्रमुख हिस्सेदार के रूप में, चीन एक खुली, पारदर्शी और योग्यता-आधारित प्रमुख के चयन प्रक्रिया के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में सक्षम अथॉरिटी से पूछना चाहिए।

भारत ने भी किया समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अमेरिका बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित कर रहा है और कहा था कि भारतीय-अमेरिकी कारोबारी नेता ''इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण'' में वैश्विक संस्थान का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से सक्षम हैं। इसके तुरंत बाद भारत सरकार ने भी विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन कर दिया था। अन्य देशों में भी अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। व्यावक समर्थन को देखते हुए अजय बंगा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।

कौन हैं अजय बंगा?

अजय बंगा, एक भारतीय-अमेरिकी हैं जो फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। महाराष्ट्र में जन्में अजय बंगा के पिता सेना में अफसर थे। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की है। सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बैचलर डिग्री प्राप्त की इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अहमदाबाद (IIM) से प्रबंधन की पढ़ाई की। अजय बंगा के पास 30 साल से ज्यादा का कारोबारी अनुभव है। मास्टर कार्ड के पूर्व सीईओ के अलावा कई बड़े पदों पर जिम्मेदारियां संभाल चुके अजय बंगा गुरुवार को भारत में होंगे। इस दौरान वह दिल्ली में पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+