अमेरिका को G20 की अध्यक्षता दोबारा मिलने पर भड़का चीन, कहा- उन्हें पहला मौका क्यों मिलना चाहिए?
चीन ने G20 की बैठक की मेजबानी के लिए अमेरिका को तरजीह देने पर अपना कड़ा ऐतराज जताया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने 2026 में अमेरिका द्वारा 20 देशों के समूह की मेजबानी करने पर आपत्ति जताई है।
चीन ने शनिवार को कहा कि इसकी मेजबानी की घोषणा अभी से ही कर देना कहीं से उचित नहीं है। इससे पहले जो बाइडेन ने 2026 के जी20 की मेजबानी अमेरिका को मिलने की बात कही थी।

G20 के सदस्य विश्व नेताओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन सहित समूह की अपनी अध्यक्षता बदलते रहते हैं। आपको बता दें कि जी20 की पहली बैठक साल 2008 में अमेरिका में हुई थी। भारत में इसकी 18वीं बैठक की हो रही है।
अगले साल जी 20 की बैठक ब्राजील में होगी। 2025 में दक्षिण अफ्रीका जी20 का आयोजन करेगा। यानी कि 2025 तक जी20 का आयोजन हर सदस्य देशों में हो चुका होगा। 2026 में जहां भी इसका आयोजन हुआ वह दूसरी बार होगा।
इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वह भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अपने-अपने साल भर के कार्यकाल को पूरा करने के बाद इसे संभालेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक चीन की इस आपत्ति को रूस का समर्थन प्राप्त है। हालांकि इस मामले से परिचित एक व्यक्ति के अनुसार ये विरोध प्रतीकात्मक मात्र है क्योंकि निर्णय को पलटने की संभावना बेहद कम है। चीनी आपत्ति को लेकर रिपोर्ट सबसे पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications