पाकिस्तान पर बदले चीन के सुर, आतंक विरोधी रुख पर थपथपाई पाक की पीठ
नई दिल्ली। चीन बदल गया है, चीन के सुर भी बदल गए हैं, जो चीन एक सप्ताह पहले आतंकवाद की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहा था अब वही चीन पाकिस्तान की तारीफ पर उतर आया है। तारीफ भी ऐसी की आप सुनकर हैरान हो जाएंगे। चीन ने पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए तारीफ की है। बता दें ये बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्री और चीन के विदेश मंत्री की मुलाकात के बाद आया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ और चीन के विदेश मंत्री वांग की मुलाकात के बाद जो बयान सामने आया है उसने भारत को ही नहीं बल्कि अमेरिका को भी हैरानी में डाल दिया है। पाकिस्तान और चीन ने डॉनल्ड ट्रंप की अफगानिस्तान नीति पर कड़ा प्रहार किया है। यह पहला मौका था जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ चीन की यात्रा पर गए हैं।
बयान जारी करते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि 'पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान की जनता ने आतंकवाद से लड़ने के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए। पाकिस्तान को इसका पूरा श्रेय जाता है।'
पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान के आतंकवादी चाहे कुछ भी करें लेकिन चीन में बैठकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री प्रवचन देते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका साफ मानना है कि हर समस्या का समाधान शांतिपूर्वक तरीके से होने चाहिए। कोई भई सैन्य कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
पिछले सप्ताह हुई ब्रिक्स सम्मेलन के घोषणा पत्र में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के नाम लिखे गए थे और इस घोषणा पत्र पर चीन ने भी हस्ताक्षर किए थे। नियमों के मुताबिक ब्रिक्स घोषणा पत्र हर देश के लिए मान्य होता है।












Click it and Unblock the Notifications