चीन करने वाला है ताइवान पर चढ़ाई? तीन दिनों के लिए लगाया नो फ्लाई जोन, जानिए क्या होता है मतलब

ताइवान खुद को स्वशासित देश मानता है, जबकि चीन का कहना है, कि ताइवान चीन का ही हिस्सा है और उसे देश में मिलाने के लिए अगर उसे बल प्रयोग करना पड़े, तो वो पीछे नहीं हटेगा।

China plans to impose no-fly zone on Taiwan

China plans to impose no-fly zone on Taiwan: क्या अब चीन ने ताइवान के ऊपर हमला करने का प्लान बना लिया है?

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि ताइवानी मीडिया ने दावा किया है, कि चीन उसके वायू क्षेत्र को बंद करने की प्लानिंग कर रहा है।

ताइवान प्लस की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक ताइवान के उत्तर में हवाई क्षेत्र को बंद करने की योजना बना रहा है, इस मामले की जानकारी रखने वाले चार सूत्रों ने कहा, कि एक ऐसा कदम जो इस क्षेत्र के आसपास उड़ानों को बाधित कर सकता है।

ताइवान पर मंडराया खतरा

हालांकि, चीन और ताइवान के विदेश मंत्रालयों ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया है।

चीन के बाहर के चार अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता के कारण नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स से बात करते हुए कहा है, कि ये प्रतिबंध ताइवान के उत्तरी उड़ान सूचना क्षेत्र (एफआईआर) को बाधित करेगा। हालांकि, नो फ्लाई जोन बनाने के पीछे की वजह की जानकारी नहीं दी गई है।

नो फ्लाई जोन बनाने की ये खबर उस वक्त आ रही है, जब चीन स्व-शासित ताइवान के आसपास कई दिनों से भीषण सैन्य प्रशिक्षण कर रहा है। और ताइवान की विदेश मंत्री ने कहा है, कि चीन अब हमले की तैयारी पूरी कर चुका है।

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की हाल ही में कैलिफोर्निया में यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैकार्थी के साथ बैठक हुई, जिसके बाद बीजिंग आग बबूला है।

मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि नो फ्लाई जोन से पूर्वोत्तर एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच जाने वाली 60 प्रतिशत-70 प्रतिशत उड़ानें प्रभावित होंगी, साथ ही ताइवान और दक्षिण कोरिया, जापान और उत्तरी अमेरिका के बीच उड़ानें प्रभावित होंगी।

OPSGROUP के मुताबिक, एक उड्डयन उद्योग सहकारी जो उड़ान जोखिमों पर सलाह देता है, उसने कहा है, कि पिछले अगस्त में चीनी सैन्य अभ्यास के दौरान लगाए गए पिछले प्रतिबंधों के कारण क्षेत्र में उड़ानों में महत्वपूर्ण बाधाएं आईं थीं और कुछ पायलटों को अतिरिक्त ईंधन ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

ताइवान रख रहा है नजर

वहीं, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है, कि यह उन रिपोर्टों पर "जांच कर रहा है" कि चीन द्वीप के उत्तर में हवाई क्षेत्र प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। ताइवान ने कहा है, कि ये रिपोर्ट किए अंतरिक्ष में होने वाले किसी परीक्षण को लेकर हो सकते हैं।

वही्ं, चीन के वारशिप्स और फाइटर जेट्स अभी भी ताइवान की सीमा के पास मंडरा रहे हैं। और ताइवान रक्षा मंत्रालय ने कहा है, कि वो लगातार चीनी सैनिकों पर नजर रख रहा है। आपको बता दें, कि चीन ने शनिवार को स्व-शासित ताइवान के आसपास तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया जिसमें उसने लक्षित हमलों का अनुकरण किया और द्वीप की नाकाबंदी का अभ्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+