VIDEO:चीन के बैंकों में पैसे डूबने से भड़के लोग, रोकने के लिए उतारे गए टैंक, थ्येनआनमन-2 नजदीक है!

बीजिंग, 21 जुलाई: चीन में हुए अबतक के सबसे बड़े बैंक घोटाले के बाद हालात तीन दशक से भी पुराने 'थ्येनआनमन स्क्वायर' कांड जैसे बनने लगे हैं। जनता बैंकों से अपने पैसे वापस लेने के लिए अपने बैंक के ब्रांच तक पहुंचना चाहती है और सरकार ने उन्हें रोकने के लिए सड़कों पर टैंक उतार दिया है। कम्युनिस्ट चीन के इतिहास को देखने के बाद हालात की भयानकता का अंदाजा लग रहा है। छोटे निवेशकों को कुछ रकम वापस देने की कोशिशें की भी जा रही है, लेकिन वो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। चीन में आम जनता का ऐसा प्रदर्शन पिछले कई दशकों में नहीं दिखा है। लिहाजा उन्हें ताकत के दम पर रोकने के लिए भी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने आजमाए हुए हथकंडों पर काम करना शुरू कर दिया है। आर्टिकल के अंत में वह वीडियो है, जो चीन के इतिहास की भी गवाई दे रहा है और उसके भविष्य का भी आईना दिखा रहा है।

चीन में जनता को रोकने के लिए उतरे टैंक

चीन में जनता को रोकने के लिए उतरे टैंक

चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीन में सड़कों पर टैंक की कतारें दिख रही हैं। स्थानीय मीडिया के हवाले से सोशल मीडिया पर वेरिफाइड अकाउंट से दावा किया जा रहा है कि ये टैंक चीन में बैंकों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। वॉल स्ट्रीट सिल्वर नाम के एक वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बैंकों की सुरक्षा के लिए चीन में सड़कों पर टैंक उतारे जा रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि, बैंक ऑफ चाइना के हेनान बैंक ने ऐलान किया है कि उनके ब्रांच में लोगों का जो बचत का पैसा है, वह अब 'इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट हो चुका है' और वे अब निकाले नहीं जा सकते।'

चीन के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

चीन के इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

कम्युनिस्ट देश में इतने बड़े बैंक घोटाले की भनक पहली बार तब लगी थी, जब अप्रैल में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने एक आर्टिकल में खुलासा किया था कि हेनान और अन्हुई प्रांत के निवासियों को उनके बैंक अकाउंट के इस्तेमाल से रोका जा रहा है, इस नाम पर कि 'सिस्टम अपग्रेड' हो रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक तब से हेनान प्रांत के युझोऊ शिंमिंशेंग विलेज बैंक, शैंगकाई हुइमिन काउंटी बैंक, झेचेंग हुआंघुआई कम्युनिटी बैंक और न्यू ओरिएंटल कंट्री बैंक काइफेंग और पड़ोसी अन्हुई प्रांत का गुझेन शिंहुआइहे विलेज बैंक प्रभावित है।

थ्येनआनमन स्क्वायर- पार्ट 2 !

थ्येनआनमन स्क्वायर- पार्ट 2 !

हेनान के वीडियो में दिख रहा है कि स्थानीय लोगों को बैंकों की ब्रांच तक पहुंचने से रोकने के लिए टैंकों की लाइन लगाई जा रही है। अपने ही नागरिकों को रोकने के लिए टैंकों का इस तरह से नंगा प्रदर्शन उसी चीन में हो रहा है, जो 'थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार' के लिए आधुनिक इतिहास में कुख्यात है। 4 जून, 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में शांतपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर टैंकों के गोले दागे गए थे, जिसमें 'अनगिनत' जानें गई थीं। Reddit यूजर्स भी टैंकों की मौजूदगी की तुलना उसी थ्येनआनमन स्क्वायर कांड से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ...कुछ...इतिहास खुद को दोहराता है।' एक और ने लिखा है- 'थ्येनआनमन स्क्वायर 2: इलेक्ट्रिक बूगलू'। एक और यूजर ने लिखा है, 'मुझे हैरानी हो रही है कि क्या होगा यदि टैंक ऑपरेटर भी अपना पैसा नहीं निकाल सकते।'

50,000 युआन तक लौटाए गए

50,000 युआन तक लौटाए गए

दरअसल, चीन में अबतक का सबसे बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा हुआ है। इसकी वजह से जनता के बैंकों में जमा करीब 40 अरब युआन या 6 अरब अमेरिकी डॉलर गायब हो चुके हैं। जाहिर है कि जनता उन पैसों को वापस लेना चाह रही है, लेकिन बैंक खाली हो चुके हैं। सोमवार को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने एक रिपोर्ट दी थी कि लोगों से सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि 'धैर्यपूर्वक इंतजार' करें। कुछ लोगों के बैंक खातों में जिसमें 50,000 युआन (7,400 डॉलर) से कम थे, उन्हें पिछले हफ्ते उनके पैसे मिल भी गए, लेकिन बाकी खाली हाथ हैं।

अगले हफ्ते कुछ और उपभोक्ताओं को मिलेंगे पैसे-रिपोर्ट

चीनी अधिकारियों के मुताबिक जो बैंक विवाद के केंद्र में हैं, उन्हें हेनान जिनकैफू ग्रुप की ओर से 'आंतरिक और बाहरी मिलीभगत' और 'अवैध रूप से' जमाकर्ताओं को आकर्षित करके कब्जे में ले लिया गया था। इस बैंकिंग घोटाले की जांच चल रही है। इस बीच ब्लूमबर्ग ने इसे चीन के अबतक का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला बताते हुए कहा है कि 25 जुलाई से उपभोक्ताओं को 1,00,000 युआन (14,800 डॉलर) तक मिलने लगेंगे। (तस्वीरें सौजन्य: ट्विटर वीडियो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+