पाकिस्‍तान ने उठाया ऐसा कदम, आका चीन को देनी पड़ी इतनी लंबी सफाई, खुद ही पढ़ लीजिए

नई दिल्‍ली। यूरोप से एशिया और एशिया से अमेरिका तक चीन के प्रोडक्‍ट दुनिया के जिस भी बाजार में गए वहां कीमतों का गणित उलट-पलट हो गया। हर जगह चर्चा सिर्फ एक ही होती है, चीन के सामान की सस्‍ती कीमतों से कैसे निपटा जाए? फिर चाहे चीन से टकराने वाले अमेरिका और भारत हों, या उसका सबसे बड़ा पिछलग्‍गू पाकिस्‍तान। इस सवाल से कोई नहीं बच पाया। ट्रेड वॉर के इस दौर में 'ड्यूटी डिप्‍लोमेसी' के गेम चल रहे हैं। हाल में भारत ने अमेरिकी प्रोडक्‍ट्स पर ड्यूटी बढ़ा दी तो चीन-यूएस के बीच भी ऐसी ही जंग छिड़ी है। वैसे भारत, अमेरिका, चीन जैसे देशों के बीच ट्रेड वॉर के कारण समझ जाते हैं, लेकिन जब यही काम पाकिस्‍तान करे तो हैरानी स्‍वाभाविक है। सबसे ज्‍यादा अचरज तब होता है, जब पाकिस्‍तान जैसा देश अपने 'आका' चीन के खिलाफ यह काम करे। वही चीन जिसके पैसे से पाकिस्‍तान की दम तोड़ती अर्थव्‍यवस्‍था अंतिम सांसें ले रही है, लेकिन ऐसा हुआ है। खबर 13 जून की है, जब पाकिस्‍तान के नेशनल टैरिफ कमिशन ने चीन से आयात होने वाली कलर कोटेड कोइल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी। इस खबर ने इंटरनेशनल डिप्‍लोमेसी पर नजर रखने वालों को चौंका कर रख दिया।

China Pakistan trade tiff will not undermine friendship

पाकिस्‍तान की ओर से एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाए जाने की चर्चा इस कदर गरम है कि चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स में बाकायदा लेख लिखकर कहा गया है इससे पाकिस्‍तान के साथ संबंधों पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। अखबार ने चीन सफाई में लिखा- 'यह मामला आर्थिक है न कि राजनीतिक विवाद। इस मुद्दे में बाल की खाल निकालने जरूरत नहीं है।'

ग्‍लोबल टाइम्‍स आगे लिखता है- 'चीन और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते मजबूत हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वन बेल्‍ट, वन रोड काफी फलदायी रहा है, ग्‍वादार पोर्ट और चीन-पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर ने अच्‍छे उदाहरण पेश किए हैं। हां, यह भी सच है कि पाकिस्‍तान की ओर से चीनी के उत्‍पादों पर एंटी डंपिग ड्यूटी लगाए जाने से कुछ ऑब्‍जर्वर हैरान हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दोनों देशों के रिश्‍ते बेहद मजबूत हैं।' ग्‍लोबल टाइम्‍स ने एंटी डंपिग ड्यूटी लगाए जाने के पीछे मुख्‍य कारण यह बताया है कि पाकिस्‍तान अपनी स्‍टील इंडस्‍ट्री को आगे बढ़ाना चाहता है।

अखबार आगे लिखता है, 'मेड इन चाइना स्‍टील ने दुनिया के लगभग हर देश के लोकल मार्केट को प्रभावित किया है। चीन और पाकिस्‍तानी स्‍टील कंपनियों के बीच मुकाबला होना जरूरी है, क्‍योंकि वहां वन बेल्‍ट, वन रोड प्रोजेक्‍ट चल रहे हैं। जहां तक पाकिस्‍तान की ओर से ड्यूटी लगाए जाने से चीन पर पड़ने वाले प्रभाव की बात है तो इससे उस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। चीन स्‍टील काफी लंबी-चौड़ी रेंज बाजार में मुहैया करा रहा है। चीन के स्‍टील कारोबारियों को एडवांस स्‍टील प्रोडक्‍ट्स पर फोकस करना चाहिए।'

ग्‍लोबल टाइम्‍स आगे लिखता है, आर्थिक मामलों को लेकर प्रतिस्‍पर्धा होना स्‍वाभाविक है। पाकिस्‍तान की ओर से ड्यूटी लगाया जाना बहुत ही छोटी सा ट्रेड मूव है। पाकिस्‍तान या दो देशों के बीच ट्रेड को लेकर विवाद की तो बात छोडि़ए, आर्थिक मामलों को लेकर चीन के ही दो प्रांतों के बीच इस प्रकार के विवाद हो जाते हैं। ऐसे में पाकिस्‍तान के फैसले को हैरानी भरी नजरों से नहीं देखा जाना चाहिए। इससे दोनों देशों के बीच रिश्‍तों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें- कन्नौज: लड़की के नंबर के चक्कर में कॉलेज के दो गुट भिड़े, पथराव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+