चीन में भीषण सड़क हादासा, एक्सप्रेस वे पर टकराईं 100 से अधिक गाड़ियां, कई घायल

चीन के सूजौ शहर में एक एक्सप्रेसवे पर 100 से अधिक कारों के आपस में टकराने से कई लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा एक्सप्रेस वे के एक बर्फीले हिस्से में हुआ। चीन में मौसम खराब होने की वजह से हुए हादसों में से ये नया हादसा है।

सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी और सोशल मीडिया फुटेज में राजमार्ग पर कई कारें बेतरतीब तरीके से एक साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। हर जगह कांच और मलबा बिखरा हुआ देखा जा सकता है।

China road accident

सूजौ इंडस्ट्रियल पार्क ट्रैफिक पुलिस ने अपने वीचैट सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि छह को मामूली खरोंचें आईं। पुलिस ने कहा कि सड़क यातायात बहाल कर दिया गया है और दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि चीन का एक बड़ा हिस्सा ठंडी लहरों, बर्फ़ीले तूफ़ान और बर्फीली बारिश से जूझ रहा है। सिन्हुआ समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान, सरकार ने ठंडे तापमान के लिए अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया बढ़ा दी और बीजिंग, हेबै, शांक्सी, अनहुई और हुबेई सहित प्रांतों और शहरों में परिवहन प्रवाह, आपूर्ति और बिजली के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने कई मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में ठंड और कम तापमान की चेतावनी जारी रखी है। सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वेरीफ़्लाइट पर मौसम चेतावनी डेटा के अनुसार, देश के 260 से अधिक हवाई अड्डों में से 34 ने कोहरे और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

चीन में हाल में हुए हादसे

• दिसंबर 2023 में बीजिंग में बर्फ़ीले मौसम के दौरान दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से कई की हड्डियां टूट गईं।
• दिसंबर 2022 में चीन के हेनान प्रांत के झेंग्झौ शहर में कोहरे के कारण एक पुल पर 200 से ज़्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
• फ़रवरी 2023 में हुनान प्रांत के चांग्शा शहर में जुचांग-ग्वांग्झू राजमार्ग पर 10 मिनट के अंदर 49 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+